Homeट्रैवलदिन में आग की तरह तपता है रेगिस्तान, फिर रात होते ही...

दिन में आग की तरह तपता है रेगिस्तान, फिर रात होते ही अचानक क्यों हो जाता है ठंडा?


Last Updated:

रेगिस्तान का नाम सुनते ही तेज धूप, तपती रेत और गर्म हवाओं की तस्वीर सामने आ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहां दिन में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं रात में वही जगह काफी ठंडी हो जाती है? कई रेगिस्तानी इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है. आखिर कुछ ही घंटों में मौसम इतना कैसे बदल जाता है? इसके पीछे विज्ञान का बेहद दिलचस्प कारण छिपा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिन में आग की तरह तपता है रेगिस्तान.

रेगिस्तान का मौसम दुनिया के सबसे अनोखे मौसमों में गिना जाता है. दिन के समय यहां की गर्मी लोगों को परेशान कर देती है, लेकिन रात होते ही ठंडी हवा चलने लगती है. पहली नजर में यह किसी चमत्कार जैसा लगता है, लेकिन इसके पीछे प्रकृति का एक सामान्य वैज्ञानिक नियम काम करता है. तापमान में यह बड़ा बदलाव मुख्य रूप से रेत, हवा और नमी की कमी की वजह से होता है.

दिन में सूरज की किरणें सीधे रेत पर पड़ती हैं. रेत की खासियत यह है कि यह बहुत जल्दी गर्म हो जाती है. पानी या घास वाली जमीन की तुलना में रेत गर्मी को ज्यादा देर तक अपने अंदर नहीं रोक पाती. जैसे-जैसे सूरज की रोशनी बढ़ती है, रेत तेजी से गर्म होकर आसपास की हवा का तापमान भी बढ़ा देती है. यही कारण है कि दोपहर तक रेगिस्तान में चलना मुश्किल हो जाता है.

रात होते ही तेजी से क्यों घट जाता है तापमान?
जैसे ही सूरज डूबता है, रेत में जमा गर्मी भी तेजी से बाहर निकलने लगती है. रेत गर्मी को लंबे समय तक अपने अंदर रोककर नहीं रख पाती. इसलिए रात के समय जमीन जल्दी ठंडी हो जाती है और उसके ऊपर की हवा का तापमान भी कम होने लगता है. इसी वजह से कुछ घंटों के भीतर मौसम पूरी तरह बदल जाता है.

नमी की कमी भी है बड़ी वजह
रेगिस्तान की हवा बहुत शुष्क होती है. यहां पानी की मात्रा यानी वॉटर वेपर (जलवाष्प) बेहद कम होती है. जलवाष्प वातावरण में एक तरह के कंबल की तरह काम करती है, जो दिन की गर्मी को कुछ हद तक रोककर रखती है. लेकिन रेगिस्तान में नमी कम होने की वजह से गर्मी आसानी से अंतरिक्ष में निकल जाती है. यही कारण है कि रात में तापमान तेजी से गिरता है.

बादल न होने से भी बढ़ता है असर
रेगिस्तानी इलाकों में आसमान ज्यादातर साफ रहता है. दिन में साफ आसमान की वजह से सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंचती हैं और तापमान तेजी से बढ़ जाता है. वहीं रात में बादल नहीं होने के कारण जमीन से निकलने वाली गर्मी वापस नहीं लौटती. इसका नतीजा यह होता है कि तापमान और तेजी से नीचे आने लगता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments