नई दिल्ली: दिल्ली में बसा हुआ गोवा अगर आपको देखना है तो आप हौज खास विलेज यानी हौज खास गांव जरूर पहुंचे. इसका सिर्फ नाम ही विलेज है, लेकिन असल में यह आपको गोवा और यूरोप वाली फीलिंग दिल्ली में देगा. यहां की गलियां, यहां की सजावट, कलर और एक से बढ़कर एक फूड कैफे आपको यहां की खूबसूरती से रूबरू करवाते हैं. हौज खास दिल्ली की एक ऐसी जगह है, जो टूरिस्ट के दिल में बसती है. अलग-अलग देशों से आने वाले टूरिस्ट ज्यादातर यहीं के होटलों में ठहरते हैं.
हालांकि शॉपिंग और खाने-पीने के लिए यह इलाका थोड़ा महंगा है, लेकिन अगर आप देश की राजधानी दिल्ली घूमने आए हैं तो हौज खास विलेज जरूर पहुंचे. क्योंकि पूरी दिल्ली में इससे खूबसूरत जगह आपको देखने को नहीं मिलेगी. यूं तो हौज खास विलेज का इतिहास 700 साल पुराना है. कहते हैं कि मुगल बादशाह अलाउद्दीन खिलजी ने हौज खास की स्थापना 13वीं-14वीं शताब्दी में की थी. यहां स्थित विशाल जलाशय (हौज) का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था. ताकि दिल्ली को पानी मिल सके.
दिल्ली में इन जगहों पर जरूर जाएं
हौज खास अगर आप घूमने आ रहे हैं तो सबसे पहले यहां के फूड कैफे में जरूर जाएं. क्योंकि यहां के फूड कैफे में आपको वैरायटी ऑफ फूड मिलेगा. यानी पूरी दुनिया का स्वाद आपको हौज खास में मिलेगा. यहां पर जो रेस्टोरेंट है. उसमें गुलाबी चाय से लेकर आपको कई तरह की चाय मिल जाएगी. कॉन्टिनेंटल, चाइनीस, जैपनीज फूड जिसे समुद्री फूड कहते हैं, इसके अलावा गोवा का फूड और तमाम तरह की ड्रिंक यहां पर आपको मिलेगी.
सबसे पहले अगर आप हौज खास आएं तो यहां के फूड कल्चर कैफे को जरूर देखें और उसके स्वाद को चखना ना भूलें. इसके अलावा यहां का डियर पार्क, यहां की झील और यहां मौजूद ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करना ना भूलें. यहां के ऐतिहासिक इमारतें बहुत सस्ती हैं, लेकिन बेहद खूबसूरत हैं.
प्री वेडिंग शूट और लवर्स पॉइंट
दिल्ली के हौज खास की गलियां बहुत ही कलरफुल हैं, यानी बहुत रंगीन और यहां की गलियों में आर्ट गैलरी डिजाइनर बुटीक, कैफे और रेस्टोरेंट नाइटलाइफ और म्यूजिक वेन्यू मौजूद हैं, जो युवाओं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. यहां पर अक्सर प्री-वेडिंग, फैशन और फिल्म शूटिंग होती रहती है. यही नहीं, यह दिल्ली का लवर पॉइंट यानी कपल्स पॉइंट भी कहलाता है.
अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी सुकून भरी जगह को ढूंढ रहे हैं तो हौज खास विलेज एकदम बेस्ट है और तो और यहां पर प्री वेडिंग शूट के लिए भी आप आ सकते हैं. क्योंकि यहां का प्री वेडिंग शूट आपकी शादी को हमेशा के लिए यादगार बना देगा. इंस्टाग्राम की रील बनाना हो या फिर आपको फोटोग्राफी करनी हो तो भी आप दिल्ली के हौज खास एक बार जरूर आएं.
जानें कैसे पहुंचें यहां
हौज खास तक मेट्रो से अगर आप सफर कर रहे हैं तो हौज खास विलेज के सबसे करीब जो मेट्रो स्टेशन है. वह ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन है. ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन हौज खास विलेज के बेहद करीब है और आसानी से ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन से उतरकर आप अगर ऑटो टैक्सी करेंगे तो मुश्किल से 40 रुपए के अंदर आप ऑटो टैक्सी से हौज खास पहुंच जाएंगे.



