Homeअपराध'दिल्‍ली वाला अधूरा काम पूरा करो'... कनाडा में रची गई कत्ल की...

‘दिल्‍ली वाला अधूरा काम पूरा करो’… कनाडा में रची गई कत्ल की साजिश, अरेस्‍ट हुए नंदू-बंबीहा गैंग के शार्प शूटर


होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली वाला काम पूरा करो… बंबीहा गैंग को कनाडा से मिली सुपारी, 2 अरेस्‍ट

Last Updated:

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्‍या के इरादे से दिल्‍ली पहुंचे दो शार्प शूटर्स को अरेस्‍ट किया है. दोनों शार्प शूटर कपिल सांगवान और बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने दोनों के कब्‍जे से दो पिसटल और आधा दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. क्‍या है पूरा मामला जानने के लिए आगे पढ़ें.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस ने नंदू-बंबीहा गैंग के दो शूटर को अरेस्‍ट किया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी हरमनजीत सिंह (23) और हर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला (22) के रूप में हुई है. ये दोनों आरोपी दिल्ली के छावला इलाके में एक घर पर हुई फायरिंग और पंजाब के लुधियाना में हुई गोलीबारी के मामलों में वांटेड थे. दोनों शूटर कनाडा में बैठे गैंगस्टर देवेंद्र सिंह के इशारे पर काम कर रहे थे. एक इंटेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है.

डीसीपी संजीव यादव के अनुसार, क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम को दोनों शूटरों के बारे में इंटेल मिला था. इंटेल में बताया गया था कि दोनों शूटर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्‍ली आने वाले हैं. इस इंटेल के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बवाना-कंझावला रोड के बजीतपुर क्रॉसिंग बस स्टॉप के पास घेराबंदी कर दी. जैसे ही दोनों वारदात को अंजाम देने के मकसद से मौके पर पहुंचे, क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को दबोच लिया. दोनों के कब्‍जे से क्राइम ब्रांच की टीम ने दो पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

कनाडा से मिली थी हत्‍या की सुपारी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि कनाडा में बैठे देवेंद्र सिंह उर्फ गोपी लाहोरिया ने दोनों को दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी थी. टारगेट की पहचान के लिए मोबाइल पर तस्वीर भेजी गई थी और मोटी रकम देने का वादा किया गया था. शुरुआती में उन्‍हें बतौर पेशगी 30 हजार रुपये दिए गए थे. जिसके बाद, वारदात को अंजाम देने के मकसद से दोनों दिल्ली पहुंचे और द्वारका मोड़ के एक होटल में ठहर गए. 15 अगस्त को दोनों ने पूर्वी दिल्ली से दो हथियार और कारतूस हासिल किए.16 अगस्त को छावला में टारगेट का पीछा किया, लेकिन घर के अंदर कई लोगों की मौजूदगी के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे सके.

दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि घर में मौजूद लोगों को डराने के लिए दोनों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. 17 अगस्त को दोनों पंजाब के लु‍धियाना शहर पहुंचे और वहां के एक रेस्टोरेंट के बाहर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. 18-19 अगस्त को गोपी लाहोरिया के कहने पर अधूरा काम पूरा करने के मकसद से दिल्ली लौटे, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. आपको बता दें कि गिरफ्तार शूटर हर्षदीप सिंह लुधियाना का रहने वाला है. उस पर हत्या, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है. वह जून में ही जेल से छूटा था. वहीं अमृतसर निवासी हरमनजीत सिंह पर चोरी और डकैती के केस दर्ज हैं और वह जुलाई में रिहा हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments