- Hindi News
- National
- Weather Alert | Heavy Rain In Tamil Nadu Kerala & Hailstorm In Rajasthan
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान के दक्षिणी जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, UP के कई शहरों में तापमान 2-3 डिग्री तक गिर गया है।
अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस वजह से तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने आज गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर और रतलाम समेत MP के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 km/h की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

इंदौर के कई इलाकों में बुधवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु के मदुरै में तेज बारिश होने से सड़कें डूब गईं।
