Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं: पत्नी...

दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं: पत्नी ने कहा– विपक्षी नेता संसद में मुद्दा उठाने का वादा करें तो सोनम अनशन खत्म कर देंगे


  • Hindi News
  • National
  • Sonam Wangchuk Hospitalized | Delhi Jantar Mantar Protest & Hunger Strike

नई दिल्ली4 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ वैभव पलनीटकर और उदय भटनागर

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। अभिजीत दीपके का रविवार को भूख हड़ताल का दूसरा दिन है।

सोनम की पत्नी गीतांजलि ने रविवार को जंतर-मंतर पर कहा– अगर राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मिलें और भरोसा दें कि वे संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

सोनम वांगचुक की मांग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की है और वे चाहते हैं कि इस मुद्दे पर संसद में गंभीर चर्चा हो। यदि नेताओं की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलता है, तो वांगचुक अनशन खत्म कर देंगे।

इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। वांगचुक को वहीं दवाएं दी जा रहीं, जिसमें उनकी रजामंदी है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ पुलिस को 3 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।

दरअसल सोनम की पत्नी गीतांजलि ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने की मांग की थी। मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है।

जंतर–मंतर पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें

AAP नेता मनीष सिसोदिया, एक्टर शबानी आजमी और प्रकाश राज भी वांगचुक का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचे।

AAP नेता मनीष सिसोदिया, एक्टर शबानी आजमी और प्रकाश राज भी वांगचुक का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचे।

सोनम वांगचुक और दीपके के अनशन को समर्थन देने रविवार को काफी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचे।

सोनम वांगचुक और दीपके के अनशन को समर्थन देने रविवार को काफी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचे।

देर शाम को अंधेरा होने के बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

देर शाम को अंधेरा होने के बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आज के 5 बड़े अपडेट्स

  • एक्टर शबाना आजमी, प्रकाश राज और AAP नेता मनीष सिसोदिया वांगचुक का समर्थन करने दीपके से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे।
  • वांगचुक का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने कहा- ब्लड सेल्स में मामूली सुधार हुआ है, फिर भी गहन निगरानी की आवश्यकता है।
  • दिल्ली पुलिस ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी ने मार्च की परमिशन नहीं ली है। हमने क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू कर दी है।
  • वांगचुक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हमें उनकी रेगुलर हेल्थ रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं।
  • सोनम वांगचुक से मिलने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।

वांगचुक की हड़ताल का आज 22वां दिन

2 1784351568

खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

07:03 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे; मौके से अपडेट दे रहे भास्कर के रिपोर्टर

04:41 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शनकारी रात में भी जंतर-मंतर पर जुटे हैं

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पोस्टर-बैनर लेकर रात में भी जुटे हुए हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पोस्टर-बैनर लेकर रात में भी जुटे हुए हैं।

02:33 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ये सत्ता का नहीं, युवाओं का मामला है: शबाना आजमी

02:02 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस बोली- 20 जुलाई के प्रदर्शन की नहीं दी अनुमति

दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि CJP की ओर से प्रस्तावित किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो अनुमति मांगी गई है और न ही कोई अनुमति दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च निकाले जाने की खबरें सामने आई हैं। इसे देखते हुए यह स्पष्ट किया जा रहा है कि ऐसे किसी कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में BNSS की धारा 163 (पूर्व में CrPC की धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा पहले से लागू है। ऐसे में बिना अनुमति किसी भी तरह के प्रदर्शन या जुलूस की इजाजत नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।

01:59 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वांगचुक की पत्नी का आरोप- डॉक्टर्स हमें हेल्थ रिपोर्ट नहीं दे रहे

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो का कहना है- सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हमें नियमित स्वास्थ्य रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं।

01:26 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सिसोदिया ने कहा- सफेद चादर वाले सिपाही शिक्षा मंत्रालय कब जाएंगे

आम आदमी पार्टी ने X पर मनीष सिसोदिया का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पूछा है, प्रधानमंत्री जी, ‘सफेद चादर’ वाले सिपाही जंतर-मंतर तो भेज दिए, शिक्षा मंत्रालय में उन्हें कब भेजेंगे?

01:20 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पहुंचे मनीष सिसोदिया बोले- प्रधान को हटाने के लिए एकजुट हों

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयासों की जरूरत है।

सिसोदिया ने कहा, “प्रधानमंत्री को उस व्यक्ति को 2 मिनट के भीतर सस्पेंड कर देना चाहिए था जो शिक्षा मंत्रालय नहीं चला पा रहा है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे देश के युवा नाराज़ हैं। प्रदर्शनकारी किसी पार्टी के समर्थक नहीं, बल्कि अपने बच्चों और इस देश के समर्थक हैं।”

01:13 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस शबाना आजमी जंतर-मंतर पहुंचीं, बोलीं- युवाओं का समर्थन करने आई

01:09 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना UBT का प्रदर्शन शुरू

मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में शिवसेना ने सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे कहते हैं, “आपने सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के लिए समर्थन देखा। आज पूरे महाराष्ट्र के युवा मुंबई में एकत्र हुए हैं। कल, हम दिल्ली में इसी तरह का उत्साह और ताकत देखेंगे। यह आंदोलन केवल बढ़ेगा। मूल मुद्दा यह है कि कल सोनम वांगचुक की हिरासत देश के लोकतंत्र के खिलाफ है, और हमारी एकमात्र मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। हम देश के युवाओं की आवाज उठा रहे हैं।”

12:46 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वांगचुक से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे फारूक अबदुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।

12:00 PM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर में भारी भीड़ मौजूद, लोग पानी के टैंकर पर चढ़े; VIDEO

11:56 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर के मौजूदा हालात बता रहे हैं भास्कर रिपोर्टर; VIDEO

11:34 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वांगचुक की पत्नी बोलीं- पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में क्यों आए थे

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा, सरकार ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ रही थी इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यह दावा सही नहीं है। सबसे पहले, उनकी तबीयत बिल्कुल नहीं बिगड़ रही थी। एक शाम पहले की मेडिकल रिपोर्ट देखें तो सब कुछ सामान्य था। उनका पोटैशियम स्तर 4.3 था और बाकी सभी पैरामीटर भी सामान्य थे।”

अगर सरकार वास्तव में उनकी सेहत को लेकर चिंतित थी, तो सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को क्यों भेजा गया? उन्हें इतनी सख्ती से स्ट्रेचर पर डालकर क्यों ले जाया गया? लोकतंत्र में सही तरीका यह होता कि डॉक्टर जांच करते, परिवार को बताते कि कौन-सा पैरामीटर कम है और फिर अस्पताल ले जाने की जरूरत समझाते।

10:20 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कोर्ट बोला- वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई मनमानी नहीं

  • सोनम वांगचुक 17-18 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। इस मामले में डिवीजन बेंच पहले ही आदेश दे चुकी थी।
  • स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
  • सरकार ने उन्हें अस्पताल में ले जाने का फैसला किया, तो इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता।”
  • सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
  • डॉक्टरों ने सिर्फ वही उपचार और दवाएं/तरल पदार्थ दिए हैं, जिनके लिए वांगचुक ने सहमति दी।
  • इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि उनके खिलाफ किसी प्रकार की मनमानी की गई।
  • सोनम वांगचुक चाहें तो डॉक्टरों के इलाज में सहयोग करें, अदालत उन्हें ऐसा करने का निर्देश नहीं दे रही।

10:13 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सिब्बल बोले- ऐसा कोई मेडिकल रिकॉर्ड नहीं, जिसमें उनकी हालत गंभीर हो

quote image 29 1784456010

कपिल सिब्बल : ऐसा कोई मेडिकल रिकॉर्ड नहीं है जो यह दिखाए कि उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें जबरन अस्पताल ले जाना पड़े। सभी पैरामीटर सामान्य हैं। फिर किस आधार पर उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया?”

कोर्ट: वांगचुक हिरासत में नहीं हैं। उनकी पत्नी, भाई और अन्य परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है।

सिब्बल: मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि मुझे अपनी पसंद के अस्पताल में जाने दिया जाए। सरकार को इससे क्या आपत्ति है?”

कोर्ट: अगर आपको सरकारी डॉक्टरों पर भरोसा है, तो फिर उन्हें लेकर संदेह क्यों?”

सिब्बल: मैं सरकारी डॉक्टरों पर संदेह नहीं कर रहा। मैं हर तरह के मेडिकल सहयोग के लिए तैयार हूं।

ASG: सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभा रही है। हमें अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। यदि उनके साथ कुछ भी होता है, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। इसलिए सरकार बेहद सावधानी बरत रही है।

सिब्बल: कमरे के अंदर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इससे उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। आखिर पुलिस कमरे के अंदर क्या कर रही है? क्या वे मरीज का इलाज कर रहे हैं?”

ASG: यह आरोप गलत है। कमरे के अंदर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। यह कोई आंदोलन का मंच नहीं है, यह अदालत है। यहां कानून के अनुसार फैसला होगा, न कि आंदोलन के आधार पर।

10:06 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कपिल सिब्बल: मुझे अपनी पसंद के अस्पताल में जाने का अधिकार है

कपिल सिब्बल: सोनम वांगचुक हिरासत में नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। क्या भारत के एक नागरिक को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का अधिकार नहीं है? मैं केवल अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज चाहता हूं। सरकार इसका विरोध कैसे कर सकती है?”

सिब्बल: मेदांता वर्ल्ड क्लास अस्पताल है। लद्दाख में भी सोनम वांगचुक 35 दिन तक भूख हड़ताल पर रहे थे, तब किसी इलाज की जरूरत नहीं पड़ी थी।”

कोर्ट: मानव शरीर ऐसा है कि कब क्या हो जाए, इसका पहले से अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

सिब्बल: सरकार का कर्तव्य है कि वह उनकी देखभाल करे, मैं इससे इनकार नहीं कर रहा। लेकिन मुझे अपनी पसंद के अस्पताल में जाने का अधिकार है। यदि AIIMS का डॉक्टर भी मेडिकल टीम का हिस्सा रहे, तो मुझे उस पर भी कोई आपत्ति नहीं है।”

कोर्ट: आखिर सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप क्यों किया?”

10:01 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ASG बोले- जरूरत हो तो AIIMS शिफ्ट करने पर भी विचार कर सकते हैं

ASG चेतन शर्मा- याचिका में वकीलों को 24×7 मिलने की अनुमति जैसी मांग भी की गई है। लेकिन यह अदालत नहीं, अस्पताल है। चिकित्सा संबंधी मामलों में हमें एम्स के एक्सपर्ट की राय पर भरोसा करना चाहिए।

यदि अदालत को उचित लगे और याचिकाकर्ता को अब भी संदेह हो तो हम उन्हें AIIMS ट्रांसफर कर सकते हैं।

AIIMS डॉक्टर अक्षय कुमार: हम लगातार उनकी निगरानी और इलाज कर रहे हैं। कल से उन्होंने कुछ मात्रा में तरल पदार्थ लेना शुरू किया है। उन्होंने शुगर-फ्री ओआरएस और पोटैशियम की दवा मुंह से ली है। लेकिन हम लगातार समझाने के बावजूद वे नस (IV) के जरिए तरल पदार्थ लेने से इनकार कर रहे हैं।

09:57 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ASG चेतन शर्मा बोले- इलाज में सहयोग करें, डॉक्टरों पर भरोसा रखें

ASG चेतन शर्मा ने कहा- वह डायबिटीज के मरीज नहीं हैं, लेकिन अदालत के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने कहा कि यदि इलेक्ट्रोलाइट्स दिए जाएंगे तो वे शुगर-फ्री विकल्प लेना चाहेंगे।

मेरी प्रार्थना है कि डिवीजन बेंच के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए, यदि मरीज इलाज से इनकार करता है तो भी आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को उचित चिकित्सकीय हस्तक्षेप करने की अनुमति होनी चाहिए। उन्हें देश के किसी भी अन्य नागरिक की तरह डॉक्टरों पर पूरा भरोसा रखना चाहिए।

09:43 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सरकार के वकील बोले- वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी

ASG चेतन शर्मा- सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। वह इस मौसम में 18 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। लंबे समय तक उपवास रहने से शरीर में ‘कीटोसिस’ नाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यह जरूरी नहीं कि हर बार मेडिकल पैरामीटर में तुरंत दिखाई दे, लेकिन इससे शरीर को शॉक लग सकता है।

यदि शरीर में पोटैशियम का लेवल कम हो जाता है, तो दिक्कत हो सकती है। इसी तरह लो ब्लड शुगर जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, जो मरीज के लिए खतरनाक है।

09:40 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, वांगचुक के वकील बोले- अस्पताल से छुट्टी मिले

whatsapp image 2026 07 19 at 30803 pm 1

एडवोकेट कपिल सिब्बल (सोनम वांगचुक की ओर से): 17 जुलाई को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के डॉक्टरों ने सोनम वांगचुक की जांच की थी। 18 जुलाई की सुबह उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। उन्हें अपने निजी डॉक्टरों और वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हमें यह भी नहीं पता कि उन्हें कौन-सी दवाएं या इलाज दिया जा रहा है। हम चाहते हैं कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाए। हमने उन्हें वेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था भी कर ली है।

ASG चेतन शर्मा- यह याचिका जिस मुद्दे को उठाती है, वह पहले से अदालत के समक्ष है। कृपया डिवीजन बेंच के आदेश के पैरा 4 और 5 देखें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पहले ही अदालत को बताया जा चुका है कि सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति की रोजाना सरकारी डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा निगरानी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सभी आवश्यक चिकित्सकीय हस्तक्षेप किए जाएंगे।

08:24 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

नवीन पटनायक बोले- केंद्र छात्रों से बातचीत करे

बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करे और संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का हवाला देते हुए, पटनायक ने कहा कि छात्रों को अपनी चिंताओं को शांतिपूर्ण ढंग से व्यक्त करने के लिए एक मंच दिया जाना चाहिए।

07:56 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

संजय सिंह ने कहा- संसद में वांगचुक की मांगों पर चर्चा हो

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने X पर एक पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने राज्यसभा सभापति से संसद में पेपर लीक और सोनम वांगचुक की मांगों पर चर्चा की मांग की।

hnktkogagaamtmw 1784447741
hnktkovbgaa5q i 1784447741

07:47 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वांगचुक की पत्नी ने लिखा- एक शिक्षक को उनके काम की सजा मिली

screenshot 2026 07 19 131546 1784447208

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने रविवार को इंडियन एक्सप्रेस अखबार में एक आर्टिकल लिखा। उन्होंने लिखा कि सोनम कोई आम प्रदर्शनकारी नहीं हैं, बल्कि एक शिक्षक हैं। यह अनशन उनके 30 साल के उस काम में एक दर्दनाक रुकावट है जो वह देश के बच्चों को जिंदगी से सीखने वाली शिक्षा देने के लिए कर रहे थे।

पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को जबरन सफदरजंग अस्पताल ले जाने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है और उनकी हर गतिविधि पर पाबंदी है। यह मेडिकल केयर कम और नजरबंदी ज्यादा लग रही है।

07:04 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मनीष सिसोदिया भी CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज दोपहर 3 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। कल पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो जारी कर सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने का विरोध किया था

06:57 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

18 जुलाई को जंतर-मंतर पर क्या हुआ

295eb5ea 3a39 41fa 92a5 53b6708a0d90 1784432629

06:21 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

CJP का दावा- दिल्ली पुलिस और भाजपा के लोग प्रदर्शन में घुसे

CJP ने दावा किया कि बीजेपी और दिल्ली पुलिस के करीब 30-40 लोग विरोध प्रदर्शन स्थल में घुस आए हैं और आज गड़बड़ी पैदा करने के लिए भारत-विरोधी व भड़काऊ बयान देने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोगों को बेनकाब और खारिज करना होगा, क्योंकि वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) या सोनम वांगचुक के समर्थक नहीं हैं।

06:12 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में भी CJP का प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को बेंगलुरु में भी CJP के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। 100 से ज्यादा लोग सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरे और उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

05:42 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस बोली- CJP को संसद मार्च की अनुमति नहीं दे सकते

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस CJP को संसद तक मार्च को अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे राजधानी के सबसे संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

अधिकारियों के मुताबिक, संसद की तरफ बढ़ने वाली कोई भी बड़ी भीड़ सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है और लुटियंस दिल्ली (सेंट्रल दिल्ली) में ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।

04:32 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर से 18 जुलाई की रात की तस्वीरें

18 जुलाई की रात भी CJP के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे रहे। इस दौरान लोग वहां सरकार के विरोध में पोस्टर भी लेकर पहुंचे। आजाद समाज पार्टी के नेता चन्द्रशेखर आज़ाद भी वहां पहुंचे।

screenshot 2026 07 19 093335 1784433888
screenshot 2026 07 19 093309 1784433888
screenshot 2026 07 19 093252 1784433888
screenshot 2026 07 19 093232 1784433888

04:13 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर लिखा कल आजादी का दूसरा आंदोलन

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन। भयमुक्त भारत, अन्यायमुक्त भारत। पेपर लीक जैसे अन्याय से आजादी और मेरे अवैध हिरासत जैसे डर से आजादी। संसद मार्च को सफल बनाएं। यह संदेश मेरी अवैध हिरासत से गीतांजलि के जरिए भेजा गया है।

hnj9nzgb0aalefk 1784434357

03:56 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दीपके बोले- प्रदर्शन आज खत्म नहीं होगा

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि वह सोमवार को होने वाले संसद मार्च के लिए अपनी ऊर्जा बचा रहे हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर जुटे समर्थकों से कहा कि मैं कल के मार्च के लिए अपनी ताकत बचाकर रखूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह आंदोलन एक बेहद अहम मोड़ पर पहुंच चुका है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह प्रदर्शन कल तक खत्म न हो।

03:48 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पर RAF के 100 जवान तैनात

सोमवार को होने वाले CJP के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर के आसपास 100 से अधिक जवानों और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है।

03:42 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट जारी किया है।

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल के मुताबिक, फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत (वाइटल पैरामीटर्स) स्थिर हैं, लेकिन ब्लड रिपोर्ट के कुछ मानक अभी भी सामान्य से थोड़ा अलग हैं।

hnjzmkaeaahevj 1784432502

03:39 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

CJP ने कहा हमने पहले ही पुलिस को मार्च की जानकारी दे दी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा कि पुलिस को बहुत पहले ही बता दिया गया था कि 20 जुलाई को संसद भवन तक मार्च निकाला जाएगा।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि CJP ने संसद चलो मार्च की जानकारी नहीं दी थी।

03:22 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दीपके ने कहा- भूख हड़ताल करना बेहद मुश्किल काम है

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, ‘आज मेरा भूख हड़ताल का दूसरा दिन है। अब मुझे समझ आ रहा है कि यह कितना मुश्किल होता है। मैं सोनम सर और यहां भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को सलाम करता हूं। कल होने वाले मार्च के लिए मैं अपनी ऊर्जा बचाकर रख रहा हूं।’

03:13 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वांगचुक को पोटैशियम की कमी, इलाज के लिए मना रहे डॉक्टर

  • सफदरजंग अस्पताल के मुताबिक, वांगचुक को शनिवार सुबह 7:40 बजे लाया गया था। उनमें डिहाइड्रेशन, पोटैशियम की कमी और अन्य मेटाबॉलिक गड़बड़ियों के संकेत हैं। डॉक्टर उन्हें इलाज के लिए मना रहे हैं।
  • पत्नी गीतांजलि आंगमो ने परिवार की सहमति के बिना इलाज न करने की मांग की है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि ये कदम हाईकोर्ट के निर्देश, वांगचुक की हालत और डॉक्टरों की सलाह पर उठाया है।
  • CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि वांगचुक के साथ धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोप गलत बताए हैं। इसी बीच, CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग उठा दी।

02:43 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

CJP बोली- कल संसद मार्च होगा; पुलिस ने कहा- अनुमति नहीं

CJP ने 20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन संसद मार्च का ऐलान कर रखा है। CJP फाउंडर दीपके ने कहा कि संसद मार्च हर हाल में होगा। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दावा किया कि वांगचुक भी मार्च में आएंगे।

हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार CJP ने मार्च की अनुमति नहीं मांगी है। अब आवेदन किया तो भी अनुमति की संभावना कम है। सत्र के दौरान नई दिल्ली जिले, खासकर संसद व इंडिया गेट के आसपास बीएनएस की धारा 163 लागू होती है। बिना अनुमति मार्च करने वाले हिरासत में लिए जा सकते हैं।

02:00 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वांगचुक को 2018 में रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड मिला

11784389300 1784426399

01:57 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हुए थे। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

01:57 AM19 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लद्दाख को राज्य बनाने की मांग, वांगचुक 170 दिन जेल में रहे

वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments