Homeव्यवसायBiz Updates: सरकार ने इंडियन स्टैंडर्ड टाइम प्रसार नेटवर्क शुरू किया, क्या...

Biz Updates: सरकार ने इंडियन स्टैंडर्ड टाइम प्रसार नेटवर्क शुरू किया, क्या है व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी?


केंद्रीय मंत्री मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बंगलूरू में रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड लेबोरेटरी में ‘व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी’ पर आधारित ‘इंडियन स्टैंडर्ड टाइम’ (भारतीय मानक समय) प्रसार प्रदर्शन नेटवर्क का उद्घाटन किया। यह डेमोंस्ट्रेशन नेटवर्क, प्रिसिजन टाइम प्रोटोकॉल (पीटीपी) पर आधारित ‘व्हाइट रैबिट’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यूटीसी (एनपीएलआई) से जुड़े भारतीय मानक समय को सुरक्षित रूप से फैलाने में मदद करता है। शनिवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया, यह बैंकिंग और वित्तीय बाजार, टेलीकॉम, बिजली सिस्टम, ट्रांसपोर्ट, डिजिटल गवर्नेंस और अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों के लिए बहुत सटीक, सुरक्षित और मजबूत टाइम सिंक्रोनाइजेशन (समय का तालमेल) सुविधा देता है। इस नेटवर्क को उपभोक्ता मामले विभाग, सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मिलकर विकसित किया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारतीय मानक समय का सटीक और सुरक्षित प्रसार देश के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि समय का एक भरोसेमंद राष्ट्रीय स्रोत उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूत करेगा, निष्पक्ष व्यापार में मदद करेगा, साइबर सुरक्षा को बेहतर बनाएगा, वित्तीय बाजारों की विश्वसनीयता बढ़ाएगा और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करेगा।




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments