Last Updated:
गुजरात के दमोह में कुछ लोगों ने नामी बैंक की फर्जी ब्रांच खोलकर सर्राफ को लाखों रुपए की चपत लगा दी. साथ रुपयों के नाम पर सर्राफ को सादे कागज से भरा बैग थमा दिया. क्या हैं पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे…
गुजरात में नामी बैंक की फर्जी ब्रांच खोलने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है.
Crime News: गुजरात के दाहोद में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तीन शातिर आरोपियों ने एक नामी निजी बैंक की फर्जी शाखा खोलकर एक सर्राफ से 28.60 लाख रुपये का 200 ग्राम सोना हड़प लिया. गनीमत रही कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, उनके कब्जे से पूरा सोना बरामद कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 जुलाई की है. आरोपियों ने खुद को एक प्रतिष्ठित निजी बैंक का कर्मचारी बताकर महावीर ज्वेलर्स से संपर्क किया. उन्होंने सर्राफ से कहा कि अगले दिन निकलने वाली रथ यात्रा में दान देने के लिए उन्हें 200 ग्राम के सोने के बिस्किट खरीदने हैं. सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने सर्राफ को बैंक की फर्जी ब्रांच का पता भेज दिया. बताए गए पते पर पहुंचने के बाद सर्राफ ने सोना आरोपियों को सौंप दिया.
बैग में रुपयों की जगह निकले कागज
- पुलिस के अनुसार, सोना लेने के बाद आरोपियों ने सर्राफ को एक बैग दिया. आरोपियों ने कहा कि बैग में आधी रकम रखी है, जबकि बाकी भुगतान की व्यवस्था की जा रही है.
- सर्राफ उनके कहने पर वहीं इंतजार करता रहा. लेकिन कुछ देर बाद जब उसने बैग खोला तो उसमें नोटों की जगह सिर्फ कागज भरे हुए थे. इसी बीच आरोपी पिछले दरवाजे से फरार हो चुके थे.
- अब तक सर्राफ को अंदाजा हो चुका था कि वह ठगी का शिकार हो गया है. उसने तुरंत पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. दाहोद स्थानीय अपराध शाखा ने जांच शुरू की और आरोपियों की कार की पहचान कर ली.
- सोमवार को जब वही कार राजस्थान की ओर से आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रोक लिया. कार से खेड़ा निवासी दीपक सिंह राजपूत, राजस्थान के ललित कुमार राठौड़ और आदिल माजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ललित ने पहले सर्राफ का भरोसा जीता था. दीपक सिंह ने सोना हड़पने की पूरी योजना को अंजाम दिया, जबकि आदिल दोनों की मदद कर रहा था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सोना बरामद कर लिया है. मामले की जांच जारी है. – जेपी भंडारी, पुलिस उपाधीक्षक
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…और पढ़ें



