HomeअपराधBangalore News: इधर अर्थी उठी, उधर घर लुटा... शोक में डूबे परिवार...

Bangalore News: इधर अर्थी उठी, उधर घर लुटा… शोक में डूबे परिवार को छोटी सी परंपरा निभाना पड़ा भारी


Last Updated:

Bangalore News: बुजुर्ग मुखिया के निधन के बाद अंतिम संस्कार में गए एक परिवार के खाली घर में चोरों ने सेंध लगा दी. अंतिम संस्कार के दौरान मुख्य द्वार खुला रखकर दीया जलाने के रिवाज का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए. मात्र दो घंटे के भीतर चोर अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपी की तलाश में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार अपने घर के मुखिया का अंतिम संस्कार करने गया था लेकिन जब दो घंटे बाद वापस लौटा तो उनके होश उड़ गए. चोरों ने सन्नाटे का फायदा उठाकर घर के ताले और अलमारी तोड़ दी तथा लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए. यह घटना डीजे हल्ली इलाके के रोशन नगर, 18वीं क्रॉस की है. पीड़ित मोसेस डी ने बताया कि उनके पिता डेविड का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया था. 18 जुलाई को दोपहर करीब 2:00 बजे परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और पड़ोसी अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान गए और वहां से प्रार्थना के लिए चर्च चले गए. यह पूरी घटना दोपहर 2:45 से 3:00 बजे के बीच हुई, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था.

दीया जलाने की परंपरा बनी वजह
मोसेस ने बताया कि उनके यहां अंतिम संस्कार के दौरान घर के मुख्य दरवाजे को खुला रखकर दीया (दीपक) जलाने का धार्मिक रिवाज है. चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया. जब पड़ोसी और रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, तब चोरों ने खाली घर में आसानी से प्रवेश कर लिया.

पड़ोसी के फोन से मिला सुराग
शाम करीब 5:00 बजे अंतिम संस्कार से लौटे एक पड़ोसी ने मोसेस को फोन करके बताया कि उनके घर का सामान बिखरा पड़ा है. खबर मिलते ही परिवार के लोग तुरंत घर पहुंचे. वहां देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे सारे गहने गायब थे. मोसेस की मां सावित्री ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए ये गहने खरीदकर रखे थे. चोरी हुए सामान में 10 ग्राम की सोने की चेन, सोने की बालियों के कई जोड़े, सोने की अंगूठी, नथ और पेंडेंट शामिल हैं. इसके अलावा करीब 200 ग्राम वजनी चांदी की पायल के तीन जोड़े भी चोरी हो गए.

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास की इमारतों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. एक सीसीटीवी फुटेज में दोपहर करीब 2:45 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति जैकेट और टोपी पहने घर में घुसते हुए देखा गया है. परिवार को आशंका है कि चोर पास की ही किसी बस्ती का रहने वाला है जो परिवार की गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ था. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

About the Author

authorimg

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments