Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: AAP नेता की गोली मारकर हत्या; गोल्डन...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: AAP नेता की गोली मारकर हत्या; गोल्डन टेंपल के पास होटल मालिक पीटा; कॉन्स्टेबल की ₹1 करोड़ की लॉटरी – Chandigarh News


.

पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर हड़ताली कर्मचारियों से जुड़ी रही। लुधियाना में बैठक के बाद उन्होंने 8 सितंबर को सामूहिक छुट्टी का ऐलान कर दिया। 2 दिन मंत्रियों के घरों का घेराव करने की बात कही है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. मुलाजिमों के आगे नहीं झुकेंगे CM भगवंत मान

पंजाब की AAP सरकार हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। सरकार ने अब हाईकोर्ट के DA देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है। यह फैसला तब सामने आया, जब कल, 31 अगस्त को सरकार को हाईकोर्ट में DA देने को लेकर कंप्लायंस रिपोर्ट भी दाखिल करनी है।

मुलाजिम हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच, दोनों में केस जीत चुके हैं। वहीं रविवार को लुधियाना में हुई मीटिंग में मुलाजिमों के सांझा मोर्चा ने CM भगवंत मान को मुलाजिमों पर कार्रवाई की चिट्‌ठी 7 सितंबर तक वापस लिया जाए वर्ना 8 सितंबर को मुलाजिम सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। इसके बाद 12-13 सितंबर को पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।(पढ़ें पूरी खबर)

2. अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे लेट फ्लाइट, यात्रियों का हंगामा

quote image 311788073388 1788073611

अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 18 घंटे लेट होने पर रविवार सुबह करीब 300 यात्रियों ने हंगामा किया। फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन पहले 11 बजे और बाद में रात 2:30 बजे का समय बताया गया, वह भी कन्फर्म नहीं था। यात्रियों ने ‘स्पाइसजेट मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

बच्चों के साथ यात्री धूप में इंतजार करते रहे। एक महिला ने कहा कि उसका बच्चा मदर फीड पर है, वह उसे दूध कहां पिलाए। कपूरथला से आए दीपक ने बताया कि देरी से दुबई में उनकी नौकरी जॉइनिंग पर संकट है। यात्रियों ने होटल, रिफंड और वैकल्पिक टिकट की मांग की। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया (पढ़ें पूरी खबर)

3. AAP नेता की गोली मारकर हत्या

c87184a4 1008 4741 a953 d176e5be01bb1788060996321 1788073182

फिरोजपुर में शनिवार रात करीब 8 बजे AAP नेता गुरप्रीत सिंह (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त हरप्रीत सिंह (22) के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी कार सवार हमलावरों ने पीछा कर फायरिंग की। गुरप्रीत को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हरप्रीत को तीन गोलियां लगीं और उसे लुधियाना रेफर किया गया।

पुलिस के मुताबिक उसकी हालत अब ठीक है। हमलावरों ने पीछे आ रही एक कार पर भी गोलियां चलाईं, जिसमें नगर पंचायत प्रधान राजेश कुमार मैनी बाल-बाल बच गए। SSP भूपिंदर सिंह ने चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका जताई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और तलाश जारी है।(पढ़ें पूरी खबर)

4. सरकारी मुलाजिमों के लिए खास होम लोन स्कीम

a58beff3 a4f1 4d5f a0aa 511da80005111788059074 1788073057

पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने पंजाब सरकार के रेगुलर मुलाजिमों समेत बोर्ड, निगम, PSU और शीर्ष सहकारी संस्थाओं के नियमित मुलाजिमों के लिए रियायती होम लोन योजना शुरू की है। सैलरी के आधार पर अधिकतम 75 लाख रुपए तक लोन मिलेगा, जिसकी प्रभावी ब्याज दर 7.25% सालाना तक होगी।

बैंक प्रोसेसिंग, प्री-पेमेंट और लोन क्लोजर फीस नहीं लेगा। प्लॉट, मकान या फ्लैट के लिए लोन मिलेगा और दूसरे संस्थान का पात्र होम लोन ट्रांसफर भी कराया जा सकेगा। बैंक परियोजना लागत का 85% तक फाइनेंस करेगा। लोन अवधि अधिकतम 30 साल या 70 साल की उम्र तक होगी। न्यूनतम CIBIL 650 जरूरी है (पढ़ें पूरी खबर)

5. जालंधर लेक्चरर नेहा हत्याकांड: पति-सास चप्पलों से पीटते

neha

जालंधर की लेक्चरर नेहा बस्सी की हत्या में पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि पति उमंग और सास कुसुम उसे चप्पलों से पीटते और रात में घर से निकाल देते थे। नेहा कई बार पूरी रात घर के बाहर बैठी रहती थी। पड़ोसियों ने पुलिस में जाने को कहा, लेकिन वह 6 साल की बेटी की खातिर चुप रही। यह सब करीब 3 साल से चल रहा था।

उधर, उमंग ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि नेहा ने खुद हार्पिक पिया था, उसने जबरन नहीं पिलाया। नेहा ने खुद वीडियो कॉल पर यह बात बताई थी। घटना के बाद उमंग और कुसुम कार से उज्जैन पहुंचे, लेकिन रिश्तेदारों को मौत की जानकारी नहीं दी। इसमें उमंग, कुसुम और उमंग की गर्लफ्रेंड सतपाल आरोपी हैं। उमंग-कुसुम का पुलिस रिमांड 1 सितंबर तक है। केस की जांच अब करतारपुर पुलिस से छीनकर जालंधर देहात पुलिस के CIA स्टाफ को सौंपी गई (पढ़ें पूरी खबर)

6. मां से मारपीट पर निहंगों ने बेटे को पीटा

dbgifmagic 77 11788019883 1788073492

होशियारपुर में मां से मारपीट के आरोप में निहंगों ने उसके बेटे की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक नशे की हालत में डंडों से मां को पीटता था। महिला ने शादीशुदा बेटी को आपबीती बताई, जिसके बाद बेटी ने निहंगों को जानकारी दी। चार निहंग घर पहुंचे और युवक के दोनों हाथ आगे करवाकर करीब 20 सेकेंड में 8-9 डंडे मारे।

वीडियो में निहंग मां की पीठ पर चोटों के निशान दिखाते नजर आए। इसके बाद युवक से मां के पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई। निहंग दिलदार सिंह के मुताबिक महिला पहले पुलिस में शिकायत कर चुकी थी, लेकिन बेटे का व्यवहार नहीं बदला। जिसके बाद उसे चेतावनी दी गई है कि मारपीट की तो निहंग फिर आएंगे (पढ़ें पूरी खबर)

7. पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली 7 करोड़ की लॉटरी

dbgifmagic 2026 08 30t1641306981788088397 1788090974

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह (28) की किस्मत उस समय बदल गई, जब उनकी राखी बंपर लॉटरी टिकट ने 7 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीत लिया। गुरप्रीत साल 2022 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुए थे। फिलहाल वह 112 इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात हैं।

गुरप्रीत ने बताया कि 24 अगस्त को वह अपने पिता के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान उन्होंने 500 रुपए का राखी बंपर का टिकट खरीदा। पिता ने टिकट खरीदने से मना करते हुए कहा था कि लॉटरी में कोई फायदा नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. मॉल के पास मिला व्यक्ति का कंकाल

dbgifmagic 58 1788084548

चंडीगढ़ में रविवार को सेंट्रा मॉल के सामने आमों के बाग में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर पौधों के बीच पड़े कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. बेटे-बहू ने पीट-पीटकर पिता को मार डाला

whatsapp image 2026 08 30 at 40330 pm 1788091011

जालंधर के हरगोबिंद नगर में पैसों के विवाद को लेकर बेटे ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर अपने पिता की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरगोबिंद नगर निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे।

घटना 29 अगस्त की रात की है। दलजीत सिंह का बेटा सुखपाल सिंह ने रूही से प्रेम विवाह किया था। दलजीत सिंह इस विवाह के खिलाफ थे और उन्होंने बेटे को घर से निकाल दिया था। इसके बाद सुखपाल पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा। सुखपाल पहले दुबई में रह चुका है और कुछ समय पहले वापस लौटा था। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. आईडी मांगी तो गोल्डन टेंपल के पास होटल मालिक पीट दिया

whatsappvideo2026 08 30at75601am1 ezgifcom resize1 1788074276

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास आईडी प्रूफ मांगना होटल मालिक को भारी पड़ गया। केसी होटल में कुछ लड़कियों को कमरा देने के बाद 2 युवक पहुंचे और कमरे में जाने की बात कही। मालिक रॉकी ने होटल नियम के मुताबिक आईडी मांगी तो बहस हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों 5-6 युवकों के साथ लौटे और होटल मालिक पर टूट पड़े।

CCTV में युवक रिसेप्शन पर रॉकी को लात-थप्पड़ों से पीटते दिख रहे हैं। आरोप है कि बोतल से सिर पर वार किया गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। करीब 1 मिनट 10 सेकेंड तक मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने CCTV कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। थाना बी-डिवीजन मामले की जांच कर रहा है (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments