Homeअपराधपंजाब में दलजीत की मौत ने पकड़ा तूल, NHRC के तेवर हुए...

पंजाब में दलजीत की मौत ने पकड़ा तूल, NHRC के तेवर हुए सख्त, सरकार से 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट


होमताजा खबरChandigarh

पंजाब: दलजीत की मौत ने पकड़ा तूल, NHRC के तेवर सख्त, 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Last Updated:

पंजाब के मानसा जिले में दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत और पुलिस की कार्रवाई को लेकर एनएचआरसी ने सख्त रुख अख्तियार किया है. एनएचआरसी ने इस मामले में पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है.

Zoom

मानसा जिले में दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर मानवाधिकार आयोग ने राज्‍य सरकार को नोटिस जारी किया है. (फाइल फोटो)

Mansa News: पंजाब के मानसा जिले में दलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) सख्त रु‍ख अख्तियार किया है. आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है. सभी संबंधित अधिकारियों से 2 हफ्ते के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट देने को कहा गया है. यह मामला मानसा जिले के भामे कलां गांव के रहने वाले दलजीत सिंह की मौत से जुड़ा है. दलजीत की मौत के बाद उसके परिजनों ने शक जाहिर किया था कि उसकी मौत ड्रग्‍स की ओवरडोज की वजह से हुई थी.

मौत के मामले में जवाब मांग रहे थे परिजन
शिकायतकर्ता हरमंदीप सिंह मेहता के अनुसार, दलजीत सिंह की मौत के बाद परिवार और उनके समर्थक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था. शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रामदित्तेवाला चौक के पास जुलूस को रोक दिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया. शिकायतकर्ता ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने के आरोप लगाए हैं.

पुलिस ने कानून-व्यवस्था का दिया हवाला
वहीं, इस शिकायत पर पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है. पुलिस ने अपनी कार्रवाई को सही ठराते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई थी. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप भी लगाया गया है. वहीं, आयोग का इस मामले में कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप पहली नजर में मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े लगते हैं. इसी आधार पर आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले का संज्ञान लिया है. आयोग ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई थी झड़प
बीते दिन, प्रदर्शनकारी दलजीत सिंह के शरीर को त्रिकोणी चौक ले जाने की कोशिश कर रहे थे. त्रिकोणी चौक पर ही नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पहले से धरना चल रहा है. जैसे ही पुलिस को इस बात की भनक लगी, उन्‍होंने इस जुलूस को रास्‍ते में ही रोक लिया. शव को कब्‍जे में लेने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी झड़प के वीडियो भी कल सामने आए थे.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments