Last Updated:
दिल्ली के भरत नगर इलाके में 12वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उसका शव घर के अंदर गले में चुन्नी बंधी हुई अवस्था में मिला. इस मामले की जांच कर रही पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसमें एक लड़का और तीन लड़कियां घर के अंदर आते-जाते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फुटेज में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है.
भरत नगर में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में 4 संदिग्ध नजर आए हैं. (Image: AI)
Delhi Crime News: दिल्ली के भरत नगर में 12वीं क्लास की छात्रा मुस्कान की संदिग्ध मौत का मामला अब उलझता नजर आ रहा है. मुस्कान का शव उसके घर से बरामद किया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस को उसके गले में चुन्नी बंधी हुई मिली थी. अब संदिग्ध मौत को लेकर लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. इस बीच सीसीटीवी फुटेज से सामने आई नई जानकारी ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. बताया जा रहा है कि छात्रा की लाश मिलने से कुछ देर पहले एक लड़का घर के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया. उसके जाने के कुछ देर बाद तीन लड़कियां भी घर में आती-जाती सीसीटीवी फुटेज में नजर आईं हैं. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मुस्कान के घर कौन-कौन पहुंचा था और उस दौरान घर के अंदर क्या हुआ?
CCTV फुटेज में कैद हुई संदिग्ध आवाजाही
- भरत नगर थाना इलाके में हुई इस घटना में CCTV फुटेज जांच का अहम हिस्सा बन गया है. जानकारी के मुताबिक, मुस्कान की लाश मिलने से कुछ देर पहले एक लड़का घर में जाता हुआ कैमरे में कैद हुआ. इसके बाद तीन लड़कियों की भी घर में आवाजाही दिखाई देने की बात सामने आई है.
- फुटेज में नजर आ रहे इन लोगों की पहचान, मुस्कान से उनके संबंध और घर पहुंचने की वजह को लेकर फिलहाल कई सवाल हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
- मुस्कान का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी. घटना सामने आने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि घर में घुसकर मुस्कान की हत्या की गई.
- दूसरी तरफ, पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि छात्रा की मौत हत्या थी या आत्महत्या. पुलिस को छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही साफ कर पाएगी कि मुस्कान ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई.
कौन था लड़का, क्यों घर पहुंची थीं तीनों लड़कियां?
इस मामले में सामने आई सीसीटीवी फुटेज ने तीन नए सवाल खड़े कर दिए हैं. पहला सवाल उस लड़के को लेकर है, जो मुस्कान के घर आया था. सवाल यह भी है कि वह मुस्कान के घर किस काम से आया था और कितनी देर वहां रुका? इसके अलावा, लड़के के जाने के बाद उसके घर आईं तीनों लड़कियां कौन थीं? क्या वे मुस्कान की जान-पहचान की थीं और घर आने की वजह क्या थी? इस मामले में सवाल यह भी है कि घटना के वक्त क्या हुआ? घर में उस समय कौन-कौन मौजूद था और सीसीटीवी में दिखी आवाजाही का मौत से कोई संबंध है या नहीं? भरत नगर था पुलिस अब इन सभी सवालों के जवाब खोजने में जुट गई है.