Homeअपराधताक में बैठा था हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा, अचानक धपक पड़ा...

ताक में बैठा था हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा, अचानक धपक पड़ा स्‍पेशल स्‍टाफ, बैग से मिली 3 चीजों ने बढ़ाई टेंशन


होमताजा खबरक्राइम

ताक में बैठा था हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा, अचानक धपक पड़ा स्‍पेशल स्‍टाफ, फिर

Last Updated:

वारदात की ताक में बैठे हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गे को दिल्‍ली पुलिस ने सुल्‍तानपुरी इलाके से अरेस्‍ट किया है. अरोपी के बैग से मिली तीन चीजों ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है. ये तीनों चीजें पुलिस को समझाने के लिए काफी थी कि वह किसी बड़े मकसद से आया था. पुलिस अब उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गे को सुल्‍तानपुरी इलाके से अरेस्‍ट किया है.

दिल्‍ली क्राइम न्‍यूज. ताक लगा कर बैठे हिमांशु भाऊ गैंग के एक गुर्गे को दिल्‍ली पुलिस के सुल्‍तानपुरी इलाके से अरेस्‍ट किया गया है. यह कार्रवाई आउटर डिस्ट्रिक्‍ट पुलिस की स्‍पेशल स्‍टाफ की टीम ने की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 साल के यशपाल के रूप में हुई है. वह हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना इलाके के सिरस्का गांव का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को स्पेशल स्टाफ की टीम सुल्तानपुरी इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हिमांशु भाऊ गैंग का हथियारों से लैस एक गुर्गा सुल्तानपुरी के ए-ब्लॉक स्थित फूल पार्क में मौजूद है. सूचना मिलते ही स्‍पेशल स्‍टाफ की टीम बिना कोई देरी किए मौके पर पहुंच गई. वहीं, पुलिस टीम को देखते ही मौके पर खड़े एक शख्‍स ने भागना शुरू कर दिया.

बैग की तलाशी में मिले हथियार
पुलिस ने पीछा कर उस युवक को हिरासत में ले लिया. तलाशी के दौरान इस युवक के बैग से एक पिस्‍टल और दो कारतूस बरामद किए गए. पिस्‍टम-कारतूसों को देखते ही पुलिस के माथे पर बल पड़ गए. उन्‍हें पूरा भरोसा हो गया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा है. पूछताछ में इस युवक की पहचान यशपाल के तौर पर की गई. पुलिस का दावा है कि यशपाल कुख्‍यात हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस इरादे से वहां आया था. उसे मौके पर हथियार की डिलीवरी करनी थी या फिर वारदात को अंजाम देना था.

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
इस मामले में सुल्तानपुरी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब आरोपी से बरामद हथियारों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि यशपाल इन हथियारों को किसके लिए लेकर जा रहा था और गैंग के साथ उसका संपर्क किस तरह का था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

About the Author

authorimg



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments