- Hindi News
- National
- India SCO Summit Delhi | Pakistan Minister Invited; PM Modi Inauguration
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत में 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट होगा। ‘द हिंदू’ के सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया है।
अगर वे भारत आते हैं, तो 2023 के बाद यह भारत में किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली यात्रा होगी। इससे पहले 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो SCO के लिए गोवा आए थे।
पाकिस्तान ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि मंच पर उसके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा। ये बैठक देशों की पुरानी संस्कृति और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है।
यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर आयोजित करेंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रूस और चीन समेत 10 देशों के नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
4-5 मई 2023 को भारत में हुए SCO समिट में पाकिस्तान के तब विदेश मंत्री भारत आए थे।
पुराना किला में होगा आयोजन
यह कार्यक्रम दिल्ली के पुराना किला में होगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस जगह का चयन भारत के प्राचीन अतीत से जुड़े महत्व के कारण किया गया है।
2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने गोवा आए थे। पीएम मोदी ने पिछले साल तियानजिन में SCO नेताओं के सम्मेलन में इस बैठक का प्रस्ताव रखा था। बाद में SCO परिषद ने इसे मंजूरी दी।
अगले साल पाकिस्तान को मिल सकती है मेजबानी
यह SCO के 25 साल पूरे होने पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में बैठक हुई थी। इसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।
समिट के बाद किर्गिस्तान की अध्यक्षता समाप्त हो गई है। 2026–27 की अध्यक्षता पाकिस्तान को सौंपे जाने की उम्मीद है।
—————————————
पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से मोदी को हटाया:उनके साथ खड़े ईरानी राष्ट्रपति को भी नहीं दिखाया, X पर एडिटेड फोटो शेयर की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक ग्रुप फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
