Homeटेक्नोलॉजीपंजाब- शादी के लिए युवती बनी फर्जी ASI: वर्दी पहन 2...

पंजाब- शादी के लिए युवती बनी फर्जी ASI: वर्दी पहन 2 महीने ड्यूटी का नाटक, इसी पहचान से कर ली शादी; टिफिन ने खोला राज – Moga News




मोगा में संपन्न परिवार में शादी करने की चाहत में एक युवती ने खुद को पंजाब पुलिस की ASI बता दिया। उसने पुलिस की नकली वर्दी पहनी, वॉकी-टॉकी और फर्जी आई-कार्ड का इंतजाम किया और करीब दो महीने तक रोजाना मोगा आकर ड्यूटी करने का नाटक करती रही। इसी पहचान के दम पर उसने करीब एक महीने पहले एक संपन्न परिवार में शादी भी कर ली। ससुराल वालों को यकीन दिलाने के लिए वह रोज वर्दी पहनकर घर से निकलती और पूरा दिन मोगा में बिताती थी। यहां तक कि वह मोगा के थाना सिटी-1 के पास सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर स्टाफ को बताती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक पर लगी है। रोजाना एक ही तरह की गतिविधि देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ की गई तो फर्जी ASI बनने का खुलासा हो गया। अब पुलिस ने कोमलप्रीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऐसे पकड़ी गई फर्जी महिला ASI पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद आरोपी महिला के पास से पुलिस ने पंजाब पुलिस की नकली वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी पुलिस आई-कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने कोमलप्रीत कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204, 205 और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में उसकी मदद किसने की और उसने वॉकी-टॉकी व फर्जी आई-कार्ड कहां से बनवाए थे। ************* ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में 140 की स्पीड में कैंटर से भिड़ी कार: 3 युवकों की मौत, 2 की लाश फ्रंट सीट पर फंसी, एक की रोड पर गिरी
जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 140 की स्पीड में जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments