Homeटेक्नोलॉजीपटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय बंद कराया: ऑफिस में घुसकर...

पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विश्वविद्यालय बंद कराया: ऑफिस में घुसकर काम रुकवाया, क्लासरूम खाली करवाया; 4 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं – Patna News


पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना यूनिवर्सिटी में आज छात्रों ने विश्वविद्यालय बंद करने का ऐलान किया है। AISF के छात्र गुरुवार को यूनिवर्सिटी के ऑफिस में काम बंद कराने पहुंचे और दफ्तर में लाइट्स भी बंद कर दी। अकादमिक काउंसिल में ताला बंद कर दिया।

AISF के छात्र पिछले 4 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

दरअसल, बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन उनकी वार्ता विफल रही। एआईएसएफ के 5 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय में गए थे, काफी लंबी बातचीत हुई, लेकिन वह बेनतीजा रही। इसके बाद छात्रों ने आज यूनिवर्सिटी बंद करने का फैसला लिया है।

यूनिवर्सिटी से कुछ तस्वीरें…

यूनिवर्सिटी में काम बंद कराने पहुंचे छात्र।

यूनिवर्सिटी में काम बंद कराने पहुंचे छात्र।

यूनिवर्सिटी ऑफिस में घुसकर लाइट बंद की।

यूनिवर्सिटी ऑफिस में घुसकर लाइट बंद की।

छात्रों ने आकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया है।

छात्रों ने आकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया है।

छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था

एलएलबी प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, पीजी में हुई व्यापक फीस वृद्धि, अब तक MFA (Master of Fine Arts) की पढ़ाई शुरू नहीं होने सहित छात्रों की अन्य मांगों को लेकर AISF के छात्र 4 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है। हालांकि, उनकी जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है। बुधवार को छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था। एआईएसएफ ने विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच पहुंचकर भूख हड़ताल का समर्थन भी मांगा। कई छात्रों ने भूख हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले भी AISF ने विरोध मार्च निकाला था।

ff51c1d1 0c04 4e7a 8079 2b86f35c7cf3 1789018508

PU के कुलपति को हटाने की मांग

एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि संगठन की 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुई थी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की।

साथ ही कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हमारी मांग है कि पटना विश्वविद्यालय के तानाशाह भ्रष्ट कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

पटना यूनिवर्सिटी बंद करवाने से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संगठन का दावा- छात्रों का समर्थन मिल रहा है

एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि छात्रों का समर्थन बुधवार से ही मिलना शुरू हो गया था। क्योंकि स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठे थे। अगर यूजी करके यहां से निकलेंगे उन्हें पीजी में एडमिशन नहीं मिलने जा रहा है। पीजी में जाएंगे तो फीस ज्यादा होगी। वीसी तानाशाह रवैया अपना रहे हैं।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पढ़ाई बंद करवाकर क्लासरूम से बच्चों को निकाला

आंदोलनकारी छात्र पटना यूनिवर्सिटी का दफ्तर बंद करवाने के बाद क्लासरूम भी खाली करवा रहे हैं।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना यूनिवर्सिटी बंद पर अपडेट दे रही हैं शिवांजलि छाया

आंदोलनकारी छात्र ऑफिस बंद कराने के बाद अब पटना कॉलेज के क्लास में पहुंच रहे हैं। दूसरे छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंदोलनकारी छात्र बोला-हमारी बात नहीं सुनी जा रही है

बिट्‌टू भारद्वाज ने कहा कि हम भूख हड़ताल पर हैं। कल हमारी बात कुलपति से हुई, पर वे सिर्फ बात को घुमा रहे थे। किसी निष्कर्स पर नहीं पहुंच रहे थे। एक भी मुद्दे पर वो बात नहीं मान रहे थे। उनका घेराव हुआ तब जाकर हमें बात करने के लिए बुलाया था। बात विफल रही, इसलिए हमलोगों ने विवि को बंद करने का फैसला लिया।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छात्रों ने टीचर के सामने क्लास बंद करवा दिया

आंदोलनकारी छात्र क्लास में घुसकर टीचर की मौजूदगी में क्लास बंद करवा रहे हैं

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एकेडमिक काउंसिल में लगाया ताला

छात्रों ने एकेडमिक काउंसिल में ताला लगवा दिया है। छात्रों ने ऐलान किया है कि वो आज पटना यूनिवर्सिटी को बंद करेंगे।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

AISA के छात्र पटना यूनिवर्सिटी बंद करवा रहे हैं

छात्र अपनी मांगों को लेकर पटना यूनिवर्सिटी को आज बंद करवा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments