Homeअपराधपड़ोसी संग नहीं सोई तो तबाही तय...! तंत्र-मंत्र और वॉइस ऐप के...

पड़ोसी संग नहीं सोई तो तबाही तय…! तंत्र-मंत्र और वॉइस ऐप के जाल में फंसी विधवा, पति की पुरानी आदत ने बचा लिया


Last Updated:

Maharashtra News Today: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 60 साल के दत्तू पिसे पर आवाज बदलने की ऐप और अंधविश्वास का सहारा लेकर एक विधवा महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. आरोपी ने महिला अधिकारी बनकर पीड़िता को झांसा देने की कोशिश की लेकिन मृत पति की पुरानी आदत ने महिला को बचा लिया. पीड़िता की शिकायत पर चिमूर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

महाराष्‍ट्र में यह वारदात सामने आई.

साइबर अपराध और अंधविश्वास के गठजोड़ का एक ऐसा घिनौना चेहरा महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सामने आया जिसने आधुनिक समाज की डिफेंस सिस्‍टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. चिमूर तहसील के नेरी गांव में एक 60 वर्षीय पूर्व भाजपा नेता दत्तू पिसे ने अपनी ही एक रिश्तेदार विधवा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए वॉइस-मॉड्यूलेशन (आवाज बदलने की तकनीक), ज्योतिष और दैवीय शक्तियों का खौफनाक चक्रव्यूह रचा. नासिक के चर्चित अशोक खरात मामले की तर्ज पर रची गई यह साजिश यदि समय रहते न पकड़ी जाती तो एक बेबस महिला मानसिक शोषण का शिकार हो चुकी होती.

पड़ोस संग संबंध नहीं बनाए तो…
पीड़िता के पति का हाल ही में कैंसर के कारण निधन हुआ था. उनके मोबाइल में हर कॉल को रिकॉर्ड करने की सुविधा ऑन थी जो इस पूरे मामले में सबसे बड़ा हथियार साबित हुई. आरोपी दत्तू पिसे ने खुद को विद्या गोखले नाम की एक महिला सरकारी अधिकारी और दैवीय शक्ति संपन्न महिला के रूप में पेश करते हुए लगातार पीड़िता को कॉल किए. आरोपी ने महिला की ही आवाज की नकल (या वॉइस चेंजर ऐप का इस्तेमाल) कर उसे यह समझाने की कोशिश की कि यदि वह अपने पड़ोस में रहने वाले दत्तू पिसे के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो उसके और उसके परिवार पर भयंकर दैवीय प्रकोप टूटेगा.

पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी
जब पीड़ित महिला ने अपने फोन में मौजूद रिकॉर्डिंग को ध्यान से सुना तो बातचीत की शैली और लहजे से उसे अहसास हुआ कि कोई महिला अधिकारी नहीं बल्कि उसका पड़ोसी दत्तू पिसे ही भेष बदलकर उसे दिमागी रूप से नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है. महिला ने बिना देरी किए चिमूर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग से भरा अपना मोबाइल सौंप दिया.
मामला दर्ज होते ही आरोपी दत्तू पिसे गांव से फरार हो गया है. कभी भाजपा तहसील उपाध्यक्ष रहे दत्तू पिसे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पहले ही निष्कासित किया जा चुका था और वर्तमान में वह चिमूर कृषि उत्पादन बाजार समिति (APMC) में निदेशक पद पर कार्यरत था. धोखाधड़ी और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है.

सवाल-जवाब
चंद्रपुर के नेरी गांव का यह मामला किस तकनीक और साजिश पर आधारित है?
यह मामला आवाज बदलने की तकनीक (वॉइस मॉड्यूलेशन) तथा तंत्र-मंत्र और दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर एक महिला को शारीरिक संबंध के लिए मजबूर करने की साजिश पर आधारित है.
आरोपी दत्तू पिसे की साजिश का भंडाफोड़ कैसे हुआ?
पीड़िता के दिवंगत पति के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग ऑन थी. रिकॉर्डिंग को ध्यान से सुनने पर पीड़िता को बातचीत के अंदाज से आरोपी की आवाज पहचान में आ गई.
पुलिस ने आरोपी दत्तू पिसे के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
चिमूर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धोखाधड़ी और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है.

About the Author

authorimg

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments