Homeअपराध'परिवार को बर्बाद करने की धमकी', मर्सिडीज से टक्कर के बाद ट्रक...

‘परिवार को बर्बाद करने की धमकी’, मर्सिडीज से टक्कर के बाद ट्रक चालक ने उठाया खौफनाक कदम


Last Updated:

सड़क दुर्घटना के बाद कथित मारपीट और धमकियों से परेशान होकर एक ट्रक चालक ने आत्महत्या कर ली. उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और बेगुनाही की बात की. पुलिस इस मामले में सड़क दुर्घटना और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर अलग-अलग जांच कर रही है.

Zoom

दंतेवाड़ा आत्महत्या

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. सड़क दुर्घटना के बाद कथित मारपीट और धमकियों से परेशान होकर एक ट्रक चालक ने आत्महत्या कर ली. मृतक ने फांसी लगाने से पहले करीब 8 वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिनमें उसने अपनी बेगुनाही की बात कही और कुछ लोगों पर मारपीट और परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले का रहने वाला 25 वर्षीय ताम्रध्वज साहू गुरुवार को ट्रक में सामान लेकर जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था. इसी दौरान गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में सामने से आ रही एक मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज वाहन बीजापुर जिले के निवासी सागर हेमला का है.

दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ताम्रध्वज ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मर्सिडीज सवारों ने उसके साथ मारपीट की. उसने कहा कि मौके पर अन्य लोगों को भी बुलाया गया, जिन्होंने उसकी पिटाई की और परिवार को बर्बाद करने के साथ जान से मारने की धमकी दी.

पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव
वीडियो में ताम्रध्वज ने अपनी मां से माफी मांगते हुए कहा कि वह परिवार की जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पाया. वहीं ट्रक मालिक लक्ष्मण के लिए भी संदेश छोड़ते हुए कहा कि दुर्घटना में उसकी कोई गलती नहीं थी. उसने दावा किया कि ट्रक न्यूट्रल में चल रहा था और ब्रेक लगाने की कोशिश के बावजूद वाहन नियंत्रण में नहीं आ सका, जिससे हादसा हो गया.

वीडियो में उसने यह भी बताया कि वह मुख्य सड़क से करीब 30 से 40 मीटर अंदर एक पेड़ के पास फांसी लगाने जा रहा है. इसके कुछ समय बाद उसका शव बंजारी घाट के समीप एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला.

पुलिस कर रही पूरी घटना की जांच
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस के मुताबिक ट्रक मालिक ने युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम मौके तक पहुंची.

पुलिस इस मामले में सड़क दुर्घटना और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर अलग-अलग जांच कर रही है. वहीं वीडियो में लगाए गए मारपीट और धमकी के आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में दंतेवाड़ा जिले के साहू समाज ने मृतक ताम्रध्वज साहू के परिजनों के साथ मिलकर थाने में मर्सिडीज़ मालिक के खिलाफ आवेदन देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments