Homeटेक्नोलॉजीपीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे गालियां दीं: मेरी मां को...

पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे गालियां दीं: मेरी मां को अपशब्द कहे; ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Statement On Jantar Mantar Controversy | Forgiveness To Protesters

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने शुक्रवार रात 11 बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया।

पीएम मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बचपन गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं।

यह पिछले 9 दिनों में पीएम मोदी का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।

पूरा वीडियो देखिए…

पीएम मोदी ने कहा- जो हुआ दुनिया ने देखा

पीएम मोदी ने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र कर कहा, ‘वहां जो कुछ भी हुआ, उसे दुनिया ने देखा है। यह सभ्य समाज के लिए शोभा नहीं देता है। मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूं। यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि उनको सजा देने से हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं, आप आगे बढ़िए।

448d9c2d 44ea 47c3 806d cec2874f4fba 1785522693416

पीएम को गाली देनी वाली लड़की नोएडा की, FIR दर्ज

comp 416 1785423210 1785489418761 1785520613092

यह मामला 23 जुलाई को जंतर-मंतर का है। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वीडियो में लड़की रुचिका सिंह पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आई थीं।

गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह ने रुचिका के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 30 जुलाई को रुचिका पर जानबूझकर अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि के आरोप में केस दर्ज किया था। कॉकरोच जनता पार्टी ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। पूरी खबर पढ़ें…

9 दिन में पीएम का पांचवां वीडियो

30 जुलाई: पीएम बोले- हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की परेशानी झेल रहे

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा था कि कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

26 जुलाई: पीएम बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे

पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट करके कहा था- हमने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पूरा वीडियो देखें…

24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया

पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कहा था कि थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए। पूरा वीडियो देखें…

23 जुलाई: आधी रात को पेपर लीक संशोधन बिल का ऐलान

पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। पूरा वीडियो देखें…

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन:मेटा की ग्लोबल टीम से पूछताछ करेगी सरकार; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम ने वीडियो जारी किया था

cover 1785468454786 1785521395141

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला पीएम मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है, जिसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शेयर किया गया था।

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। श्रीनिवास को दोनों मामलों में सह-आरोपी बनाया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो शेयर करने वालों को भी आरोपी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments