Last Updated:
बालाघाट जिले के बैहर में हुई एक महिला की निर्मम हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस महिला की लाश निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिली थी, उसकी हत्या किसी अंजान दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर की थी. पुलिस जांच में सामने आई कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है. आखिर एक प्रेम संबंध, शादी का दबाव और बढ़ता विवाद एक महिला की दर्दनाक हत्या का कारण बन गया.
घटना की जानकारी देते हुए
बालाघाट. 12 जून को बैहर के मोदीनगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय सविता धुर्वे का शव उसके निर्माणाधीन कच्चे मकान में रक्तरंजित हालत में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों, मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही कृष्णा शिवालिया उर्फ गणेश की तलाश शुरू की. पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. जांच में सामने आया कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा.
किस तरह बनाई थी हत्या की योजना
मृतका आरोपी पर शादी करने और उसके बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का दबाव बना रही थी. इसी वजह से आरोपी का एक वैवाहिक रिश्ता भी टूट गया था, जिससे वह लगातार नाराज और परेशान रहने लगा. पुलिस के मुताबिक, इसी नाराजगी ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया. आरोपी कृष्णा शिवालिया ने अपने पिता बुधराम और भाई बलराम के साथ मिलकर महिला की हत्या की योजना बनाई और फिर धारदार कटर से वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद आरोपी को फरार कराने और सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई. आरोपी के पिता और भाई ने उसके खून से सने कपड़ों को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस की सटीक जांच के चलते पूरा मामला बेनकाब हो गया.
तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार कटर, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी कृष्णा शिवालिया उर्फ गणेश के साथ उसके पिता बुधराम शिवालिया और भाई बलराम शिवालिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीओपी बैहर ने बताया कि मुख्य आरोपी का महिला के साथ बीते ढाई साल से संबंध था वो शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी. इसके बाद आरोपी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर इसकी हत्या का प्लान बनाया. तीनों आरोपियों की निशानदेही पर साक्षी एकत्रित कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



