Last Updated:
मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतगर्त बिंझिया क्षेत्र से बरामद हुए कुत्तों के 795 प्राइवेट अंग मिलने के सनसनीखेज मामले में अब बड़ी कार्रवाई हुई है. मंडला कोतवाली पुलिस ने जबलपुर की NGO ‘मां अम्बे नर्मदा एंटरप्राइजेस’ समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
कुत्तों के 795 प्राइवेट अंग मिलने से सनसनी
मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पशु संरक्षण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंझिया क्षेत्र से कुत्तों के 795 प्राइवेट अंग मिलने के हड़कंप मच गया है. इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई हुई है और मंडला कोतवाली पुलिस ने जबलपुर की NGO ‘मां अम्बे नर्मदा एंटरप्राइजेज’ समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
दरअसल, 10 अप्रैल को पशु प्रेमी निशा ठाकुर की शिकायत के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था. शिकायत मिलते ही पुलिस ने शारदा कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की, जहां से फॉर्मेलिन में संरक्षित 518 नर और 277 मादा कुत्तों के प्राइवेट अंग बरामद किए गए. इतनी बड़ी संख्या में बरामदगी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया.
कुत्तों की नसबंदी में हो रहा था फर्जीबाड़ा
प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि आरोपियों द्वारा कुत्तों की नसबंदी किए बिना ही फर्जी तरीके से भुगतान लेने की साजिश रची जा रही थी. यानी कागजों में नसबंदी दिखाकर सरकारी या अन्य फंड का दुरुपयोग करने की तैयारी थी. इस खुलासे ने पशु कल्याण से जुड़े सिस्टम की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 271 और धारा 5(3) के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



