Homeअपराध'फोन पर किसी से बात करती थी, मैंने मार दिया', बीवी का...

‘फोन पर किसी से बात करती थी, मैंने मार दिया’, बीवी का कत्ल कर बहन से बोला विनय, फिर खुद भी खा लिया जहर


Last Updated:

दिल्ली के रन्हौला थाना क्षेत्र के तिलंगपुर कोटला गांव में पति-पत्नी के रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया. विनय नामक शख्‍स ने अपनी पत्नी के सिर पर एक्साइड बैटरी से इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसने सल्फास की गोलियां खा लीं. अपनी बहन को पूरी घटना बताने के बाद उसकी भी मौत हो गई. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

दिल्‍ली में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर खुद भी खुदकुशी कर ली है. (प्रतीकात्‍मक चित्र)

Husband Killed Wife: दिल्ली के रन्हौला थाना इलाके के तिलंगपुर कोटला गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी. पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है. वारदात की सही वजह जानने के लिए परिजनों और पड़ोसियों से बातचीत सहित कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही रन्‍हौला थाने की एक टीम तिलंगपुर कोटला गांव पहुंची. वहां एक किराए के कमरे में निशा नाम की एक महिला गंभीर रूप से जख्‍मी हालत में मिली. उसके सिर पर एक्साइड बैटरी से कई बार वार किए गए थे, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान थी. पुलिस ने तुरंत उसे एसजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

नागवार गुजरा पत्‍नी का फोन पर बात करना
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि निशा की हत्‍या उसके पति विनय ने ही की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी सल्फास यानी एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं. इसके बाद वह अपनी करीब तीन साल की बेटी को लेकर अपनी मां के किराए के कमरे पर पहुंच गया. वहां उसने अपनी बहन प्रिया को पूरी वारदात के बारे में बताया. उसने प्रिया से कहा कि उसे निशा पर शक था. उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती थी.

इलाज के दौरान अस्‍पताल में पति की भी गई जान
इसी शक के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी और अब खुद भी जहर खा लिया है. भाई की बात सुनते ही प्रिया तुरंत निशा के कमरे पर पहुंची. वहां उसने निशा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इस बीच, जहर खाने से विनय की तबीयत भी बिगड़ने लगी. पुलिस उसे भी इलाज के लिए एसजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टर उसे भी बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया.

पति-पति के झगड़े में अनाथ हुई तीन साल की बच्‍ची
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पति के शक और घरेलू विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है. हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके. इस मामले में थाना रन्हौला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य सबूत भी जुटा रही है. वहीं, पति के शक और घरेलू कलह की इस वारदात ने तीन साल की बच्‍ची को अनाथ कर दिया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments