Last Updated:
महज 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है. आरोपी से पूछताछ के बाद कई ऐसी बातों का खुलासा है, जो उसकी दरिंदगी की कहानी बयान करती है.
11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर हत्या करने वाले दरिंदे को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक AI इमेज)
Delhi Crime News: दक्षिण दिल्ली से 11 वर्षीय एक बच्ची के अपहरण, बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बच्ची का शव गुरुग्राम में पत्थरों के नीचे छिपा दिया था. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी बिल्कुल नॉर्मल तरीके से जारी रखी थी. उसका व्यवहार बिल्कुल ऐसा था कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. उसने रोज की तरह अपनी कैब निकाली, यात्रियों को बिठाया और उनका ड्रॉप करने निकल गया. गिरफ्तारी के ठीक पहले तक उसको देखकर कोई नहीं कह सकता है कि उसने दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी हैं. पुलिस ने इस दरिंदे की पहचान 29 वर्षीय बाशू कुमार सिंह (29) के तौर पर की है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. पेशे से वह कैब चालक है.
- कब और कैसे हुई घटना: घटना सोमवार तड़के करीब 4.15 बजे की है. बच्ची अपने माता-पिता के साथ दक्षिण दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर सो रही थी. उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. इसी दौरान आरोपी सिंह अपनी सफेद कार लेकर वहां पहुंचा. वह बच्ची का अपहरण कर वहां से फरार हो गया. पुलिस को बच्ची के लापता होने के बारे में सुबह करीब 4.58 बजे सूचना मिली.
- आरोपी ने क्या किया: पूछताछ में सामने आया कि सिंह ने बच्ची को गुरुग्राम सीमा के पास फतेहपुर बेरी के पास अपनी कार के अंदर यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद वह उसे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर एक सुनसान जंगल इलाके में ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर कपड़े से उसका गला घोंट दिया. बाद में उसने अपना अपराध छिपाने के लिए बच्ची के सीने पर पत्थर से वार किया और शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया.
- कैसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी: कुछ ही घंटों की कवायद के बाद पुलिस को आरोपी को ढूंढ निकाला. सुबह करीब 11 बजे उसे पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी से पहले वह एक यात्री को उसके ड्राप किया था. पुलिस के अनुसार, वह पूरी तरह सामान्य व्यवहार कर रहा था, मानो उसने कोई अपराध ही न किया हो.
- पूछताछ में सामने आई यह बात: पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी ने अपराध से पहले गांजे का सेवन किया था. पूछताछ के दौरान वह ज्यादातर भावनाहीन रहा. उसे व्यवहार से ऐसा लग रहा था जैसे उसे अपने किए पर कोई पछतावा ही ना हो. पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने कई बार अपना बयान बदला. शुरू में उसने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची के साथ कार में यौन उत्पीड़न किया. बाद में उसने दावा किया कि वह उसे वापस छोड़ना चाहता था, लेकिन वहां पुलिस को देखकर भाग गया.
- आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव: कई घंटों की पूछताछ के बाद आरोपी शाम करीब पांच बजे पुलिस को उस जगह पर ले गया, जहां उसने शव को पत्थरों के नीचे छिपाया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसने शव को छिपाकर सबूतों मिटाने और शव बरामदगी में देरी करने की कोशिश की थी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इन धाराओं के तहत आरोपी हो रही है कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (बच्चों से यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार, अपहरण और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. फॉरेंसिक टीम ने कार और घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेंगे, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके. अब तक इस मामले में किसी और की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिले हैं.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



