बांकुरा: पत्नी की गर्दन काट सिर मंदिर में चढ़ाया फिर पिता को उतारा मौत के घाट
Last Updated:
वेस्ट बंगाल के बांकुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां मंगल चौधरी नाम के शख्स ने अपनी पत्नी का सिर काटकर मंदिर में रख दिया. इसके बाद आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता राजेंद्र चौधरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आए भाई पर भी हमला किया गया, लेकिन वह जान बचाकर भाग निकला. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है.
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाया और पिता को भी मार डाला, बांकुरा के नरसंहार से कांप उठा पूरा इलाका. (AI Generated Image)
कोलकाता: बांकुरा जिले के सोनामुखी थाना इलाके में सोमवार रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. यहां नट लालबाबा मनाचार इलाके में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. दामोदर नदी के किनारे बसे इस सीमावर्ती इलाके में मंगल चौधरी ने अपनी पत्नी रुम्पा चौधरी का धारदार हथियार से सिर काट दिया. इसके बाद उसने कटे हुए सिर को पास के एक मंदिर में रख दिया. सिर कटा शव और मंदिर में रखा सिर देखकर पूरे गांव में दहशत फैल गई. इसी दौरान आरोपी ने घर के आंगन में मौजूद अपने 60 साल के पिता राजेंद्र चौधरी पर भी हमला बोल दिया. उसने पिता को भी उसी धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बीच-बचाव के लिए दौड़े अपने भाई पर भी आरोपी ने वार किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब रहा.
मंदिर में कटा सिर देखकर क्यों कांप उठा पूरा इलाका?
सोमवार देर रात हुई इस वीभत्स वारदात की खबर मिलते ही सोनामुखी और कांकसा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आंगन से पिता का शव और मंदिर से महिला का सिर बरामद कर लिया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी पूरी की जा चुकी है.
लोकल लोगों के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी अक्सर मंदिर में पूजा-पाठ करते थे. उनके घर पर एक तांत्रिक का आना-जाना भी बना रहता था. इस वजह से इलाके में तंत्र-मंत्र के चक्कर में नरबलि और हत्या की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारा कोर्ट में क्यों नहीं हुआ पेश?
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी मंगल चौधरी को सोमवार को ही अरेस्ट कर लिया. घटना के दौरान उसकी उंगली में गहरी चोट आई थी. इस कारण उसे बांकुरा सम्मीलनी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. चोटिल होने की वजह से आरोपी को फिलहाल कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका.
पुलिस ऑफिसर्स का कहना है कि आरोपी का इलाज पूरा होने के बाद उससे सख्त पूछताछ होगी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे कोई घरेलू विवाद था या किसी ने उसे उकसाया था.
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें