Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या...

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले 5 आरोपी पकड़े गए


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में स्कूल के बाहर 12वीं के स्टूडेंट की हत्या मामले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, दो छात्रों के बीच स्कूल में निर्धारित पैटर्न के जूते पहनने को लेकर विवाद हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी और उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक छात्र ने शिक्षक से शिकायत की कि दूसरा छात्र स्कूल के तय पैटर्न वाले जूते नहीं पहन रहा है। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और कथित तौर पर धमकी भी दी गई।

स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्र अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला, तो दूसरे छात्र ने अपने साथियों को उकसाया। इसके बाद समूह ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने उसे चाकू मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना 14 अक्टूबर को शाम करीब 6:10 बजे हुई थी।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

जम्मू में आर्मी अफसर की पत्नी पर खुफिया एजेंटों से जानकारी साझा करने का आरोप, केस दर्ज

2 1792337802556

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के एक अधिकारी की पत्नी के खिलाफ विदेशी खुफिया एजेंटों के लिए संवेदनशील जानकारी जुटाने और उसे साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, महिला पर चीन से जुड़े लोगों समेत विदेशी खुफिया एजेंटों के साथ कथित संपर्क रखने का आरोप है। पुलिस महिला की रिसर्च से जुड़ी गतिविधियों और विदेशी संस्थाओं के साथ उनके संभावित संपर्क की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मामला शुक्रवार को जम्मू के गांधी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। इसमें ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी महिला तेलंगाना की रहने वाली हैं और फिलहाल जम्मू में अपने पति के साथ रहती हैं। FIR दर्ज होने के बाद डीएसपी स्तर के अधिकारी ने उनसे पूछताछ की।

कर्नाटक में टेरर नेटवर्क से संपर्क के आरोप में एक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए जुड़ रहे थे 2 युवक

logo composite 98 1792307657654 1792314291204

कर्नाटक के कलबुर्गी में आतंकी संगठनों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने रविवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और राज्य के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को हिरासत में लिया था।

जांच में एक युवक का संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से लगातार संपर्क सामने आया, जबकि दूसरे के खिलाफ जांच जारी है। खड़गे के मुताबिक, पिछले दो से तीन महीनों में इस तरह के पांच मामले सामने आए हैं। इनमें शामिल लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

महाराष्ट्र के बीड में सड़क हादसे में 5 की मौत, श्रद्धालुओं की कार और बस में टक्कर

logo composite 2026 10 18t135635 854 1792312451829

महाराष्ट्र के बीड में तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव का काम शुरू किया।

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 20 अक्टूबर को 5 घंटे बंद रहेंगी उड़ानें, मंदिर की शोभायात्रा रनवे से गुजरेगी

logo composite 40 1792309944018

केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक फ्लाइट सेवाएं बंद रहेंगी। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की आराट्टू शोभायात्रा को रनवे से गुजरने देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, यात्रियों को उड़ानों के बदले हुए समय की जानकारी संबंधित एयरलाइंस से मिलेगी।

यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। मंदिर की शोभायात्रा साल में दो बार रनवे से होकर शंगुमुघम बीच तक जाती है। वहां भगवान की मूर्तियों को पवित्र स्नान कराया जाता है। इस दौरान उड़ानें रोक दी जाती हैं।

तमिलनाडु में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत परिवार के 3 लोगों की मौत

newsroom composite 730x548 2026 10 18t114508 759 1792304186647

तमिलनाडु के विल्लुपुरम में शनिवार देर रात कार ने सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा विल्लुपुरम-चेन्नई नेशनल हाईवे पर वी सालई के पास विक्रवांडी में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, छह सदस्यीय परिवार तूतीकोरिन से चेन्नई लौट रहा था। तेज रफ्तार कार मिनी ट्रक के पीछे जा घुसी।

बंगाल के आसनसोल में पावर प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी का हिस्सा गिरा, 4 की मौत

dbgifmagic 2026 10 18t101310 404 1792298743808 1792304176837

बंगाल के आसनसोल में शनिवार शाम एक पावर प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे।

अधिकारियों के मुताबिक, शहर के जामुड़िया इलाके में स्थित श्याम एसईएल एंड पावर लिमिटेड में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान चिमनी का एक हिस्सा ढह गया।

जामुड़िया के विधायक बिजन मुखर्जी ने बताया कि हादसे में चार लोग मलबे में दब गए थे। सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल ले जाया गया। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

लद्दाख में स्थायी हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन आज, CJI सूर्यकांत चीफ गेस्ट होंगे

logo composite 57 1792269283499

लद्दाख में पहली स्थायी हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन रविवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की बेंच होगी। इससे लोगों को रिट याचिका दाखिल करने और न्यायिक राहत के लिए जम्मू-श्रीनगर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने बताया कि केंद्र ने महज दो महीने में इसकी व्यवस्था की। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य जज, हाईकोर्ट के सभी जज, अटॉर्नी जनरल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल होंगे।

शाइना एनसी की बेटी की सगाई में पहुंचे सलमान खान

logo composite 58 1792283986988

एक्टर सलमान खान, शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई समारोह में शामिल हुए। उनके अलावा सीएम देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे भी सगाई में पहुंचे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments