Homeअपराधमहज रोने पर घोंटा 8 महीने की मासूम का गला, 3 साल...

महज रोने पर घोंटा 8 महीने की मासूम का गला, 3 साल पुलिस से बची रही कातिल मां, अब कैसे पकड़ में आई


होमताजा खबरदेश

रोने पर घोंटा मासूम का गला, 3 साल पुलिस से बची रही कातिल मां, कैसे पकड़ में आई

Last Updated:

Kerala Crime News: केरल के पत्तनमथिट्ठा में 8 महीने की मासूम बच्ची की हत्या मामले में 3 साल बाद उसकी मां मंजू को गिरफ्तार किया गया है. अगस्त 2023 में बच्ची के रोने से नाराज होकर मां के साथी शिवन ने उसका गला घोंट दिया था और शव को दलदल में फेंक दिया था. स्थानीय लोगों के शक और पुलिस पूछताछ के बाद इस वारदात का खुलासा हुआ. फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है.

Top Deals Inside

रोने पर घोंटा मासूम का गला, 3 साल पुलिस से बची रही कातिल मां, कैसे पकड़ में आईZoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है

केरल के पत्तनमथिट्ठा जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. अगस्त 2023 में एक आठ महीने की बेकसूर बच्ची के सिर्फ रोने भर से चिढ़कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस खौफनाक वारदात के पूरे तीन साल बाद पुलिस ने बच्ची की सगी मां मंजू (38) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कहानी किसी डरावनी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है, जिसमें अपनों की बेवफाई और बेरहमी की सारी हदें पार हो गईं. पुलिस जांच में सामने आया कि साल 2023 में पति एसाक्की से झगड़ा होने के बाद मंजू अपनी नवजात बेटी को लेकर अलप्पुझा चली गई थी. अलप्पुझा में जब वह एक दुकान के पास बैठी थी, तब शिवन नाम के एक खानाबदोश व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और दोनों की देखभाल करने का झांसा दिया. मंजू शिवन के जाल में फंस गई और उसके साथ चंगनासेरी आ गई, जहां वे एक दुकान के बरामदे में रहने लगे.

दलदल में फेंका शव, ऐसे खुला खौफनाक राज
अगस्त 2023 की एक खौफनाक रात जब बच्ची रोने लगी, तो गुस्से में आकर शिवन ने उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वारदात को छिपाने के लिए शिवन और मंजू ने शिवन के भाई शक्ति को बुलाया. तीनों आरोपी स्कूटर पर शव को लादकर वलंजावट्टम के दलदली इलाके में फेंककर फरार हो गए. 12 अगस्त 2023 को मासूम की लाश बरामद हुई थी. इस केस का पर्दाफाश तब हुआ जब मंजू बिना बच्ची के अपनी कॉलोनी लौटी और सवाल पूछे जाने पर घबरा गई. स्थानीय कॉलोनी प्रमोटर की सूचना पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो सारा सच बाहर आ गया.

फरार आरोपियों की तलाश जारी, मां न्यायिक हिरासत में
तिरुवल्ला के डीएसपी पी.आर. संतोष की स्पेशल टीम ने मंजू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, जिला पुलिस प्रमुख आर. आनंद के निर्देश पर मुख्य आरोपी शिवन और उसके भाई शक्ति की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.

About the Author

authorimg

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments