Last Updated:
Kerala Toddler Death: केरल के नेदुमंगड में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शुरुआत में इसे गले में खाना फंसने से हुई एक दुर्घटना बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में खौफनाक सच सामने आया. पुलिस जांच में पता चला कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक बेरहम हत्या थी. मासूम के शरीर पर पुरानी चोटों और शारीरिक यातनाओं के कई निशान मिले हैं. पुलिस बच्चे के सौतेले पिता अश्कर और मां अखिला को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है.
केरल में सौतेले बाप की पिटाई से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई. (सांकेतिक-एआई)
Kerala Toddler Death: एक बच्चा, जिसने अभी ठीक से चलना-बोलना भी नहीं सीखा था, उसे दुनिया की सबसे खौफनाक क्रूरता का शिकार होना पड़ा. केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के नेदुमंगड में डेढ़ साल के मासूम बच्चे अर्शीद की दर्दनाक मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. जो मौत पहले एक महज एक हादसा लग रही थी, वह असल में एक निर्मम हत्या निकली. पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि मासूम की मौत गले में खाना फंसने से नहीं, बल्कि लगातार दी जा रही ज्यादा पीटने की वजह से हुई है.
घटना के दिन, मासूम अर्शीद अपने सौतेले पिता अश्कर के साथ था. अश्कर ने अस्पताल और पुलिस को गुमराह करते हुए कहानी सुनाई कि वह बच्चे को चावल खिला रहा था, तभी मासूम ने उल्टी कर दी और खाना उसके गले में फंस गया. गंभीर हालत में तड़पते हुए बच्चे को एसएटी (SAT) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. सबसे ज्यादा रुला देने वाली बात यह है कि जब यह मासूम अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा था, तब उसकी अपनी मां अखिला उसे घर पर छोड़कर तमिलनाडु में एक ‘डांस प्रोग्राम’ में हिस्सा ले रही थी.
मासूम के शरीर ने गवाही दी सारी क्रूरता
इन्क्वेस्ट रिपोर्ट ने इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड की पोल खोल दी है. रिपोर्ट के अनुसार, मासूम के नाजुक शरीर पर शारीरिक शोषण (फिजिकल असॉल्ट) के कई गहरे और पुराने निशान पाए गए हैं. इससे पहले भी इस मासूम बच्चे की कुछ दर्दनाक तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें उसके दोनों नन्हे हाथों में प्लास्टर बंधा हुआ था. तब अश्कर और अखिला ने बेरहमी को छिपाते हुए कहा था कि बच्चा खेलते समय गिर गया था, जिसके कारण उसे चोटें आईं.
रिश्तेदारों ने खोला गंदा राज
परिवार और रिश्तेदारों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच शुरू की. रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि सौतेला पिता अश्कर अक्सर मासूम को बुरी तरह पीटता था. उसे असहनीय यातनाएं देता था. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने हत्या की पुष्टि कर दी है. जल्द ही इस क्रूर सौतेले पिता और लापरवाह मां अखिला को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
केरल के नेदुमंगड में किस मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है?
केरल के नेदुमंगड में डेढ़ साल के मासूम बच्चे अर्शीद की उसके सौतेले पिता द्वारा शारीरिक यातनाएं देकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है.
सौतेले पिता अश्कर ने मासूम की मौत को छिपाने के लिए क्या झूठी कहानी बताई थी?
आरोपी सौतेले पिता अश्कर ने पुलिस को बताया था कि चावल खिलाते समय बच्चे के गले में खाना फंस गया और उल्टी होने के कारण उसकी दुखद मौत हो गई.
घटना के वक्त मासूम की सगी मां अखिला कहां मौजूद थी?
जब सौतेले पिता द्वारा मासूम के साथ बर्बरता की जा रही थी, तब उसकी मां अखिला बच्चे को घर छोड़कर तमिलनाडु में एक डांस प्रोग्राम में गई हुई थी.
पुलिस को मासूम की हत्या का शक कैसे यकीन में बदल गया?
इन्क्वेस्ट रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर शारीरिक शोषण के कई पुराने निशान मिले. साथ ही, उसके दोनों हाथों में पहले से प्लास्टर चढ़ा हुआ था और रिश्तेदारों ने भी मारपीट की पुष्टि की, जिससे यह साबित हो गया कि यह एक हत्या है.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



