Homeट्रैवलरांची के रिंग रोड पर मल्हारी रिजॉर्ट, सनसेट व्यू, 50 प्लस मॉकटेल...

रांची के रिंग रोड पर मल्हारी रिजॉर्ट, सनसेट व्यू, 50 प्लस मॉकटेल फ्लेवर


Last Updated:

Ranchi Malhari Resort Picnic Spot: झारखंड की राजधानी रांची के रिंग रोड में एक बहुत ही खूबसूरत रिजॉर्ट है, जिसका नाम मल्हारी है. यहां से सनसेट का नजारा बड़ा ही खूबसूरत नजर आता है और यहां पर खास तौर पर कपल्स के लिए स्पेशल डेट्स और स्पेशल डिनर अरेंज किए जाते हैं. इसके अलावा फैमिली के लिए भी स्पेशल एरिया है. शहर के भाग दौड़ से दूर यहां पर लोग खासतौर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में

इस रिजॉर्ट की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको भीड़ एकदम देखने को नहीं मिलेगी. शहर से एकदम दूर हाईवे के किनारे होने की वजह से गाड़ी का एक शोर तक नहीं. यहां पर खुला गार्डन है, खुले गार्डन के नीचे ही डिनर व लंच का लुफ्त उठा सकते हैं.

1001067315.jpg 2026 06 b450a409aed10d9177a580a38e5b21fa

पानी के झरने, चारों तरफ हरियाली और खूबसूरत लाइटिंग, आपका मूड फ्रेश करने के लिए काफी है. यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है. यहां पर आप अपने डेट को कस्टमाइज कर सकते हैं. मतलब कि अगर आपको अपने पार्टनर के लिए कोई स्पेशल मैसेज या वीडियो प्ले करवाना है तो यहां पर बड़े स्क्रीन पर ऐसा आपके लिए किया जाएगा.

1001067317.jpg 2026 06 50ac3c65f40ef91710cae24691bacc2a

जिससे आपके पार्टनर को और भी स्पेशल फील होगा. यहां पर उनके लिए स्पेशल मेनू ऑर्डर कर सकते हैं. यहां की तंदूरी में कम से कम 50 से अधिक आइटम हैं, चाहे चिकन हो या पनीर हो. इसके अलावा यहां पर 50 से अधिक फ्लेवर देखने को मिलेंगे. इतने फ्लेवर शायद ही आपको कहीं और देखने को मिले.

Add News18 as
Preferred Source on Google

1001067313.jpg 2026 06 203ed40dc2ca188e71c74eb20685182f

ब्लू हेवन से लेकर वाटरमेलन, ऑरेंज, हर फ्लेवर अगर मॉकटल्स और मोजिटो पीने के शौकीन हैं तो भी यहां पर आ सकते हैं. यहां पर कपल्स को पूरा टाइम दिया जाता है. कोई आपको डिस्टर्ब नहीं करेगा. यहां पर फैमिली वालों के लिए भी काफी बड़ा एरिया है. आप एक साथ अपने पूरे परिवार को यहां पर ला सकते हैं.

1001067321.jpg 2026 06 d4a4d0ffcbdde26355b6281bb91147c4

आराम से 20- 25 परिवार के लोग यहां लाकर गेट टूगेदर और पार्टी कर सकते हैं. यहां पर कोई फैमिली फंक्शन जैसे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी यह सब चीज आयोजित होती है. संसेट का खूबसूरत नजारा और गुलाबी आसमान के नीचे यहां सेलिब्रेट करना अपने आप में एक बेहद ही खुशनुमा पल होता है. गर्मी के मौसम में ठंडी हवा लोगों को यहां पर अपनी तरफ खींच लाती है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments