Homeटेक्नोलॉजीलुधियाना में प्रेमी संग बेटी उठाकर भागी मां,VIDEO: चचेरी बहन छुड़ाने...

लुधियाना में प्रेमी संग बेटी उठाकर भागी मां,VIDEO: चचेरी बहन छुड़ाने लगी तो थप्पड़ मारे, स्कूटी से 50 मीटर तक घसीटा – Ludhiana News




लुधियाना में प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। दोनों आरोपी स्कूटी पर आए और बच्ची को उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान बच्ची की 12 वर्षीय ताई की बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बचाने की कोशिश की। वह बच्ची को बचाने के लिए महिला से भीड़ गई। महिला ने पहले लड़की को थप्पड़ मारे, लेकिन उसने हार नहीं मानी और स्कूटी तक पहुंच गई। इस दौरान जब उसने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों आरोपी उसे स्कूटी से 50 मीटर तक घसीटते ले गए। उसके बाजू और पैर पर चोटें आई हैं। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला पर पहले से केस दर्ज है। घटना 28 जुलाई को डाबा रोड पर सामने आई। इसका वीडियो अब सामने आया है। आखिर ये मामला क्या है और वीडियो में क्या दिख रहा, विस्तार से पूरी रिपोर्ट पढ़ें… पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा… अब पढ़िए क्या है पूरा मामला… 12 साल की अनुराधा ने बताया, क्या हुआ
अनुराधा ने बताया कि मैं अपनी छोटी बहन को दुकान पर सामान दिलाने ले जा रही थी। तभी मेरी चाची अपने साथी के साथ आई। उन्होंने बहन को खींच लिया। जब मैंने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे और धक्का दिया। वे स्कूटी पर बहन को लेकर भागने लगे। मैंने स्कूटी रोकने की कोशिश की तो मुझे सड़क पर घसीटते हुए ले गए। कस्टडी पर अंतिम आदेश नहीं
थाना डाबा के प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में मामला आ चुका है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। महिला के खिलाफ पति और ससुराल पक्ष के साथ लड़ाई-झगड़े का केस पहले से दर्ज है। पुलिस नई शिकायत को भी पुरानी FIR और चल रहे केस में जोड़ रही है। बच्चों की कस्टडी को लेकर अभी कोर्ट की तरफ से अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है। कोर्ट के आदेशों और कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments