Last Updated:
FBI News: एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने कमल नाम के एक भारतीय नागरिक को अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल किया है. कमल को लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध गिरोह में कथित तौर पर शामिल होने के कारण इस लिस्ट में डाला गया है.
FBI ने कमल नाम के एक भारतीय नागरिक को अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल किया है.
FBI News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. अब गैंगस्टर कमल FBI की वांटेड लिस्ट में शामिल हो गया है. गैंगस्टर कमल भारतीय नागरिक है. एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अपनी वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर कमल को शामिल कर लिया है. इस पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े होने का आरोप है.
FBI के मुताबिक, यह एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन है. गैंग पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश का आरोप है. संगठन के खिलाफ अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया समेत अन्य स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों के आरोप है. एफबीआई को अब गैंगस्टर कमल की तलाश है और उसकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटाई जा रही है.
FBI के अनुसार, यह ग्रुप पंजाब में शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और दूसरी जगहों पर काम करता है. कमल पर जबरन वसूली के जरिए व्यापार में दखल देने की कथित साजिश में शामिल होने का आरोप है और वह वांटेड है.
एफबीआई ने बताया कि लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 1 जुलाई 2026 को कमल के लिए एक फेडरल गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था. उस पर जबरन वसूली के ज़रिए व्यापार में दखल देने की साज़िश रचने का आरोप है. FBI के वांछित नोटिस में कमल की पहचान संगठन में उसकी कथित भूमिका के लिए की गई है. एजेंसी ने उसके अभी कहाँ होने के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है.
इससे पहले फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने भारतीय नागरिक नीतीश कौशल को वर्मोंट से गिरफ्तार किया था. कुछ दिनों पहले ही उसे अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला गया था. यह गिरफ्तारी पंजाब के एक कथित सीमा-पार संगठित अपराध सिंडिकेट पर अमेरिका में चल रहे बड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई है. इस सिंडिकेट पर उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया में काम करने का आरोप है. ब्यूरो ने आपराधिक गिरोहों से जुड़े मामलों में वांछित अन्य फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए भी जनता से सहयोग की अपील की.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें



