Homeअपराधवीडियो वायरल कर देंगे, बीएससी टॉप करने वाली 22 साल का छात्रा...

वीडियो वायरल कर देंगे, बीएससी टॉप करने वाली 22 साल का छात्रा ने की आत्महत्या, जानें क्या है मामला


Last Updated:

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है. बीएससी फाइनल ईयर में टॉप करने वाली 22 वर्षीय छात्रा की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. परिजनों का आरोप है कि एक युवक छात्रा को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसे बदनाम करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.

Zoom

बीएससी फाइनल ईयर में टॉप करने वाली 22 वर्षीय छात्रा मौत

पन्ना. पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक सुसाइड का बड़ा मामला सामने आया है. जहां बीएससी फाइनल ईयर में टॉप करने वाली 22 वर्षीय छात्रा मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. परिजनों ने एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और बदनाम करने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ा पुरवा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय सृष्टि मिश्रा ने बीएससी फाइनल ईयर में कॉलेज में टॉप किया था. लेकिन सफलता की इस खुशी के बीच एक दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. लड़की के पिता का आरोप है कि भीना निवासी एक युवक लड़की से बात करता था. कई बार लड़की ने मना किया. जब नहीं माना तो मैंने खुद मना किया. मृतका के परिजनों ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि मानसिक दबाव और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया.

वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकियां
वह बात करने के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और कुछ वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकियां दे रहा था. शुक्रवार शाम सृष्टि की तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने पर परिजनों को उसके द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली. गंभीर हालत में उसे रीवा ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जिला अस्पताल में पिता सुरेश मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments