Homeअपराधवॉटर टैंकर ड्राइवर से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर लिव-इन में रहने...

वॉटर टैंकर ड्राइवर से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर लिव-इन में रहने लगी साथ, एक झगड़े ने ले ली अनुषा की जान


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

शरद पानी का टैंकर चलाने का काम करता था. अनुषा से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपने लगा और दोनों लिव-इन में साथ रहने लगे. फिर एक दिन ऐसा इस प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ.

Zoom

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शरद से पूछताछ कर रही है.

बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 27 साल के युवक को अपनी 20 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने शनिवार रात हिंसक रूप ले लिया और युवक ने युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

मृतका की पहचान अनुषा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम शरद बताया गया है. दोनों कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदली और करीब छह महीने पहले दोनों बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में किराए के मकान में साथ रहने लगे थे.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. झगड़ा इतना बढ़ गया कि शरद ने कथित तौर पर अनुषा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी शहर में पानी के टैंकर चालक के रूप में काम करता था.

इस घटना का खुलासा दो दिन बाद तब हुआ, जब शरद ने कथित तौर पर अपने वकील को पूरी घटना के बारे में बताया. वकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सेशाद्रिपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

फिलहाल पुलिस शरद से पूछताछ कर रही है. जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्या के पीछे केवल आपसी विवाद था या इसके पीछे कोई और वजह भी थी. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments