Homeटेक्नोलॉजीशिमला में NEET पेपर मामले में SFI का प्रदर्शन: पुलिस-छात्रों में...

शिमला में NEET पेपर मामले में SFI का प्रदर्शन: पुलिस-छात्रों में धक्कामुक्की, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा; केंद्र के खिलाफ नारेबाजी – Shimla News


NEET पेपर मामले में प्रदर्शन कर रहे SFI कार्यकर्ताओं को उठाते हुए पुलिस।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के स्कैंडल प्वाइंट पर आज (गुरुवार को) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नीट पेपर मामले में SFI ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्त

.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस ने हालात को बिगड़ता देख सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया। डीसी शिमला ने पहले ही स्कैंडल प्वाइंट को प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा था, बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने वहां प्रवेश किया।

NEET पेपर मामले में शिमला के स्कैंडल प्वाइंट पर प्रदर्शन कर रहे SFI कार्यकर्ताओं को उठाते हुए पुलिस।

NEET मामला क्या है और क्यों हो रहा विरोध?

बता दें कि NEET (नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) देशभर में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। हाल ही में इस परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद कई राज्यों में छात्र संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज शिमला में भी एसएफआई कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया। एसएफाई ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। छात्र संगठनों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और कथित लीक मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

SFI के प्रदर्शन के PHOTOS..

नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करने वाले एसएफआई कार्यकर्ताओं को बसों में ले जाते हुए पुलिस।

नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करने वाले एसएफआई कार्यकर्ताओं को बसों में ले जाते हुए पुलिस।

स्कैंडल प्वाइंट पर प्रदर्शन कर रहे SFI कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए पुलिस।

स्कैंडल प्वाइंट पर प्रदर्शन कर रहे SFI कार्यकर्ताओं को खदेड़ते हुए पुलिस।

शिमला में नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता।

शिमला में नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता।

शिमला में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता और उन्हें हटाने के प्रयास करते हुए पुलिस।

शिमला में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता और उन्हें हटाने के प्रयास करते हुए पुलिस।

स्कैंडल प्वाइंट पर नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता।

स्कैंडल प्वाइंट पर नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता।

शिमला में नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता।

शिमला में नीट पेपर मामले में प्रदर्शन करते हुए SFI कार्यकर्ता।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments