Homeअपराधश्रीडूंगरगढ़ में कलयुगी बेटे की हैवानियत: सोते समय 78 वर्षीय बुजुर्ग मां...

श्रीडूंगरगढ़ में कलयुगी बेटे की हैवानियत: सोते समय 78 वर्षीय बुजुर्ग मां की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या


Last Updated:

Bikaner Crime News: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के बाना गांव में एक मानसिक रूप से बीमार बेटे रामनिवास ने अपनी 78 वर्षीय मां गीता देवी की सोते समय लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के दूसरे बेटे ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मौके पर एफएसएल और एमओयू टीमों ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Bikaner Crime News: श्रीडूंगरगढ़ में कलयुगी बेटे ने सोते समय मां को लाठियों से पीटा, दर्दनाक मौत

Bikaner: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 78 वर्षीय बुजुर्ग मां की लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. यह खौफनाक वारदात उस समय हुई जब बुजुर्ग महिला अपने घर में गहरी नींद में सो रही थी. मां पर हुए इस अचानक और जानलेवा हमले से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे रामनिवास को हिरासत में ले लिया. मृतका के परिजनों और अन्य सदस्यों के अनुसार, आरोपी रामनिवास पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है और उसका मानसिक अस्पताल से इलाज भी जारी था. अचानक किस बात को लेकर वह उग्र हुआ और उसने इस वारदात को अंजाम दिया, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पुत्र ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
वारदात के बाद मृतका गीता देवी के दूसरे पुत्र ओमप्रकाश ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपने ही भाई रामनिवास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने ओमप्रकाश की लिखित रिपोर्ट के आधार पर आईपीसी/बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

एफएसएल और एमओयू टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता और जघन्यता को देखते हुए पुलिस ने बीकानेर से एफएसएल (FSL) और एमओयू (MOU) की विशेषज्ञ टीमों को मौके पर बुलाया. टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खून से सनी लाठी, उंगलियों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं.

इधर, पुलिस ने मृतका गीता देवी के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात के सही कारणों का खुलासा हो सके.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments