Last Updated:
हरिद्वार का नाम सुनते ही मन में आस्था और आध्यात्मिकता की भावना जाग उठती है. गंगा के पवित्र घाट, हर की पौड़ी की भव्य आरती, ऊंचे पहाड़ और हरियाली से घिरा यह शहर अपनी अलग पहचान रखता है. कैमरे में कैद हरिद्वार के ये खूबसूरत नजारे इस तीर्थ नगरी की दिव्यता और आकर्षण को बयां करते हैं.
हरिद्वार का नाम सुनते मन में धार्मिक भावना उमड़ जाती है. कैमरे में कैद पहली तस्वीर में विश्व विख्यात हर की पौड़ी और हर की पौड़ी पर होने वाली भव्य गंगा आरती का अद्भुत नजारा है. हर की पौड़ी पर रोजाना शाम सूरज ढलने के साथ हजारों दीयों की रोशनी गंगा के जल में टिमटिमाती है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि आसमान के सारे सितारे हर की पौड़ी पर ही उतर आए हो.
गगन को छूते पहाड़ों की ये फोटो बेहद ही अनोखी और मनमोहक है. गगन चुंबी पहाड़ों की ये खूबसूरत तस्वीर मन को असीम शांति देती है. हरिद्वार में शिवालिक की पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत की ऊंची चोटी पर मां मनसा देवी का मंदिर और आसपास छाई हरियाली मन को मोह रही है. शिवालिक के पहाड़ों के ऊपर तैरते बादलों के बीच देवी मनसा का यह दरबार स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है.
हरिद्वार के धार्मिक स्थलों के अलावा यहां के चौक-चौराहे भी शहर की आधुनिक और व्यवस्थित पहचान बन चुके हैं. शहर में प्रवेश करते ही सबसे पहले दिखाई देने वाले शंकराचार्य चौक के पास गंगा किनारे डाम कोठी और गंगा घाट पर देश-विदेश से स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं का यह दृश्य बेहद ही सुंदर और अनोखा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हरिद्वार शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा और यहां का व्यावसायिक केंद्र चंद्राचार्य चौक अपनी रौनक और रफ्तार के साथ तस्वीरों में क्लिक हुआ. चंद्राचार्य चौक हरिद्वार के व्यावसायिक और आधुनिक रूप को दिखाता है जहां 24 घंटे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले लोगों की चहल-पहल रहती है. लोगो की चहल-पहल हरिद्वार को जीवंत बनाए रखती है.
हरिद्वार की सुंदरता के सफ़र में आगे बढ़ते हुए तुलसी चौक की सुंदर तस्वीर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है. इस चौराहे की सजावट और आसपास की कलाकृति हरिद्वार की विरासत को दर्शाती है. शाम होने के बाद यहां पर जगमगाती लाइटिंग और मनमोहक सुंदरता सैलानियों को सुखद एहसास के साथ नए हरिद्वार का अहसास कराती है.
तीर्थ नगरी के इस सफर में आगे चलकर देवपुरा चौक का सुंदर नजारा बेहद खास है जो हरिद्वार के कई हिस्सों को आपस में जोड़ता है. इस चौक के आसपास का नजारा और ट्रैफिक सिस्टम को दर्शाता है. हरिद्वार के इस अहम चौक के पास कई सरकारी कार्यालय, खेल के मैदान और पार्क है, जिसे देखकर साफ नजर आता है कि हरिद्वार अध्यात्म के साथ-साथ विकास की राह पर भी तेजी से बढ़ रहा है.
पावन नगरी हरिद्वार के सुंदर चौक-चौराहों और यहां की चौड़ी, साफ-सुथरी सड़कों का यह दृश्य हर किसी का दिल मोह लेता है. गंगा से कुछ ही दूरी पर इन सड़कों के किनारे लगे हरे भरे ऊंचे पेड़ और आसमान से पड़ती धूप की किरणें वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति के सफर को यादगार बना देती हैं. सड़क के बीच में लाइट के खंभे और गमलों में लगे पौधों की खुशबू यहां से गुजरने वालों के सफर को मनमोहक बना बनती है.
हरिद्वार के इस सफर में आगे बढ़ते हुए यह शानदार तस्वीर मुख्य मार्ग पर चंडी चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर से ली गई है. इस तस्वीर में रफ्तार भरते वाहन और आसपास की हरियाली को देखा जा सकता है. यहां से चारों तरफ फैले घने जंगल की हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस हाईवे की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं.
तीर्थ नगरी हरिद्वार के चौक चौराहे, अध्यात्म, आस्था, ऊंचे पहाड़, बहती गंगा और सुंदर बुनियादी ढांचे का यह अद्भुत दृश्य इस पवन नगरी को दुनिया भर में खास बनाता है. यदि आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ सुकून के पल चाहते हैं तो कैमरे में कैद हुई हरिद्वार की यह मनमोहक तस्वीरें आपको यहां आने का न्योता दे रही है.



