Homeअपराधसिर्फ सांवला होने की वजह से... मां ने प्रेमी संग मिल कर...

सिर्फ सांवला होने की वजह से… मां ने प्रेमी संग मिल कर दी अपनी ही बेटी की हत्‍या, 3 महीने बाद इस तरह खुला पाप


Last Updated:

बेंगलुरु से सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. 6 साल की मासूम वेन्निला की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी मां और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है. बच्ची के पिता ने दावा किया है कि अवैध संबंधों और सांवला होने की वजह से उसकी बेटी की जान ले ली गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

क्‍या सिर्फ सांवला होने की वजह से एक मां ने अपनी ही बेटी की जान ले ली. (प्रीतकात्‍मक चित्र)

Crime News: क्‍या सिर्फ सांवला होने की वजह से कोई मां अपनी ही बेटी की हत्‍या कर सकती है? यह सवाल इन दिनों बेंगलुरु के हर शख्‍स की जहन में अटका हुआ है. जी हां, एक ऐसी ही वारदात को बेंगलुरु में एक महिला ने अपने प्रेमी के संग मिलकर अंजाम दिया है. मामले का खुलासा वारदात के तीन महीने बाद मृतका की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला के प्रेमी को अरेस्‍ट कर लिया है, जबकि कलयुगी मां अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बनी हुई है.

पुलिस को दी शिकायत में आरोपी महिला के पति प्रवीण ने बताया है कि उसकी छह साल की बेटी वेन्निला की मौत 24 मार्च को संदिग्‍ध परिस्थितियों में हो गई थी. 2007 में उसकी शादी प्रियंका नामक युवती के साथ हुई थी. 19 साल के उनके इस वैवाहिक जीवन में दो बेटियां उनके परिवार का हिस्‍सा बनी. पहली बेटी की उम्र करीब एक 17 साल है, जबकि बेन्निला की उम्र करीब छह साल थी. प्रवीण का आरोप है कि प्रियंका का कुछ साल पहले अपने कॉलेज के दोस्त मोहन से फिर से फिर जुड़ाव हुआ और उसने बीच संबंध बन गए.

जब प्रवीण को प्रियंका और मोहन के अवैध संबंधों का पता चला तो उसने उसका विरोध किया. पति को पता चल जाने के बावजूद प्रियंका को अपने अवैध संबंधों को लेकर कोई पक्षतावा नहीं था. बल्कि, उसने अपने पति प्रवीण से तलाक मांगना शुरू कर दिया. बात यहीं पर खत्‍म नहीं हुई. कुछ दिनों बाद प्रियंका ने अपनी छह साल की बेटी के साथ घर छोड़ दिया और अप्रपे प्रेमी के साथ रहने कडुगोड़ी इलाके में चली गई. इसके बाद, प्रवीण के पास उसकी छह साल की बेटी की मौत की खबर ही पहुंची.

बेटी की मौत को लेकर प्रियंका करती रही बहानेबाजी
प्रवीण ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च को अचानक से बच्ची की मौत हो गई. जब उसने इस बाबत प्रियंका से पूछा तो उसने हर बार अलग-अलग कहानी गढ़ना शुरू कर दिया. कभी उसने कहा कि उसने बच्ची को बिरयानी खिलाई थी, तो कभी कहा कि आइसक्रीम खिलाई. कभी कहा कि बच्ची एसी वाली कार में सो गई, तो कभी कहा कि सुबह उठकर देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी. हर बार प्रियंका की नई कहानियों ने प्रवीण के मन में शक पैदा कर दिया. उसे यकीन हो चला था कि उसकी बेटी की मौत की वजह कुछ और ही है.

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट ने खोला वेन्निला की मौत का राज
प्रवीण ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसके हाथ वेन्निला की पोस्‍ट मार्टम रिपोर्ट लग गई. इसके बाद, उसने पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट को इंग्‍लैंड में रहने वाली अपनी डॉक्‍टर बहन पूर्णिमा को भेजा. पूर्णिमा ने रिपोर्ट देखने के बाद साफ शब्‍दों में कहा कि यह मौत सामान्य नहीं है. पूर्णिमा ने प्रवीण को बताया कि रिपोर्ट में साफतौर पर बच्ची के साथ मारपीट करने और मौत की वजह दम घुटना बताया गया है. यह खुलासा जानने के बाद प्रवीण के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह भागा-भाग पुलिस स्‍टेशन पहुंच गया.

प्रवीण ने लगाया बेटी के रंग से नाराजगी का आरोप
हत्‍या के कारण को लेकर प्रवीण ने जो आरोप लगाए हैं, उसको सुनकर एक बारगी पुलिस भी चौंक गई है. प्रवीण का आरोप है कि प्रियंका और उसके प्रेमी मोहन को बच्ची के रंग से परेशानी थी. प्रवीण का आरोप है कि प्रियंका बार-बार बच्‍ची का रंग गोरा न होने को लेकर तंज कसती थी. उसका आरोप है कि वेन्निला के सांवले रंग की वजह से ही प्रियंका और मोहन ने मिलकर उसकी बेटी की हत्‍या की है. प्रवीण ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बच्ची के पेट में लात मारी गई और फिर उसका गला घोंटकर मार डाला गया.

पुलिस को है एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने इस केस में आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मां प्रियंका फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस को फोरेंसिक लैब (एसएसएल) की रिपोर्ट का भी इंतजार है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही साफ होगा कि बच्‍ची की मौत की असल वजह क्‍या थी.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments