Homeटेक्नोलॉजीसोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत: इंदौर के राजा मर्डर...

सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत: इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी है; कोर्ट ने चौथी सुनवाई में दी जमानत – Indore News


सोनम अपने पति राजा की हत्या के आरोप में शिलॉन्ग जेल में बंद है। राजा के भाई विपिन ने उसे जमानत मिलने की जानकारी दी है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम शिलॉन्ग जेल में बंद है। वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। इसकी पुष्टि राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने की है।

.

विपिन रघुवंशी ने कहा कि हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सोनम को जमानत मिलने की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार के सदस्यों में मायूसी छा गई। परिजन को उम्मीद थी कि आरोपित को सख्त सजा मिलेगी, लेकिन जमानत मिलने से वे बेहद आहत हैं।

23 मई 2025 को हुई थी राजा की हत्या

राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए।

10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि, उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया।

सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

sonam timeline1761744152 1777372931

ये खबर भी पढ़ें…

होमस्टे में राजा-सोनम का आखिरी डिनर, 1380 रुपए चुकाए:पति के साथ एक महिला की भी हत्या करना चाहती थी

मेघालय पुलिस इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों से आज शुक्रवार को भी पूछताछ कर रही है। शिलॉन्ग के सदर थाने के लॉकअप में बंद आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। हालांकि, ये लोग ज्यादातर समय शांत ही रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments