Last Updated:
Delhi Picnic Spots Closed On Monday: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप देश की राजधानी दिल्ली घूमना चाह रहे हैं अपने परिवार के साथ तो सोमवार को खास तौर पर कुछ खास जगह ऐसी हैं, जहां पर जाने से आपको बचना चाहिए. क्योंकि सोमवार को यह पिकनिक स्पॉट पूरी तरह से बंद रहते हैं. मंगलवार से लेकर शनिवार तक ही ये पिकनिक स्पॉट्स खुलते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं अक्षरधाम की. जो कि पूरी दुनिया भर में मशहूर है. अगर आप अक्षरधाम घूमने के लिए आ रहे हैं तो आपको बता दें कि अक्षरधाम सोमवार को पूरी तरह से बंद रहता है. मंगलवार से लेकर रविवार तक अगर आप अक्षरधाम घूमने आ रहे हैं तो शाम 6:00 बजे से पहले आपको इसमें एंट्री करनी होगी. इसके बाद आपको इसमें एंट्री नहीं मिलेगी.

इसके अलावा सोमवार को प्रेसिडेंट हाउस यानी राष्ट्रपति भवन भी बंद रहता है. इसकी टिकट ऑनलाइन ही आपको बुक करनी होती है और दोपहर 2:00 से पहले पहले आप अगर इसकी टिकट ऑनलाइन बुक कर लेंगे तो ही आप राष्ट्रपति भवन घूम सकेंगे वरना आप राष्ट्रपति भवन नहीं घूम सकते क्योंकि राष्ट्रपति भवन में एक बार में लिमिटेड लोगों को ही अंदर जाने दिया जाता है और सोमवार को यह पूरी तरह से बंद रहता है.

इसके अलावा सोमवार को दिल्ली के ज्यादातर म्यूजियम बंद रहते हैं, जिसमें नेशनल रेल म्यूजियम भी शामिल है. अगर आप अपने परिवार के साथ नेशनल रेल म्यूजियम घूमने जा रहे हैं तो सोमवार को बिल्कुल भी ना जाएं. क्योंकि सोमवार को यह बंद रहता है फिर मंगलवार से यह अपने तय समय से ही खुलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोमवार को दिल्ली का नेशनल म्यूजियम यानी राष्ट्र संग्रहालय के साथ-साथ गांधी स्मृति भवन भी बंद रहता है. इसके अलावा कई और छोटे बड़े पिकनिक स्पॉट को मिलाकर देखा जाए तो सोमवार को दिल्ली में लाल किला खुला रहता है. दिल्ली चिड़ियाघर खुला रहता है. इंडिया गेट खुला रहता है और इसके अलावा कई पार्क हैं. जो मशहूर हैं वो खुले रहते हैं, लेकिन म्यूजियम की बात करें तो ज्यादातर म्यूजियम बंद रहते हैं.

प्रधानमंत्री संग्रहालय, मेट्रो म्यूजियम और क्राफ्ट म्यूजियम और तो और पुलिस म्यूजियम यह चार और बड़े म्यूजियम ऐसे हैं. जो सोमवार के दिन दिल्ली में बंद रहते हैं. अगर आप खास तौर पर सोमवार के दिन म्यूजियम घूमने निकल रहे हैं तो यह जानकारी आप जरूर ले लें. क्योंकि सोमवार के दिन दिल्ली के सभी म्यूजियम लगभग बंद रहते हैं. ऐसे में आपका बाहर निकलना वक्त की बर्बादी हो जाएगा. सोमवार को आप दिल्ली के म्यूजियम छोड़कर बाकी सभी जगहों पर घूम सकते हैं.

इसके अलावा दिल्ली के द्वारका के पास स्थित पालम में बना हुआ नेशनल एयर फोर्स म्यूजियम यानी एयर फोर्स म्यूजियम भी सोमवार को बंद रहता है. यह म्यूजियम मंगलवार को भी बंद रहता है. एयर फोर्स म्यूजियम बुधवार से लेकर शनिवार तक खुलता है और कभी-कभी जब कुछ खास इवेंट पर भी इसको बंद रखा जाता है. अगर आप एयरफोर्स म्यूजियम घूमना चाहते हैं और देश की इंडियन आर्मी और एयरफोर्स की पुरानी रखी हुई जहाज और प्लेन को यहां देखना चाहते हैं तो सोमवार और मंगलवार को बिल्कुल भी ना जाएं.



