Homeटेक्नोलॉजीहोटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर: 14 मिनट...

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर: 14 मिनट के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला, मुस्कुराते हुए थरूर बोले- हम ठीक हैं


तिरुवनंतपुरम8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरलम के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक होटल की लिफ्ट में फंस गए। घटना शुक्रवार शाम को हुई जब थरूर रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे।

लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद को निकालने के लिए फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाजा खोला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

फायर स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, शाम 7:37 बजे सूचना मिली कि होटल की लिफ्ट में शशि थरूर फंस गए हैं। इसके तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

रेस्क्यू की तस्वीर..

comp 11 6 1784305899

बाहर आते ही मुस्कुराकर बोले थरूर- शुक्रिया, हम ठीक हैं

शुरुआत में होटल स्टाफ और लिफ्ट मैकेनिकों ने लिफ्ट खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने स्प्रेडर की मदद ली। शाम 7:51 बजे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि लिफ्ट अपने निर्धारित फ्लोर तक पूरी तरह नहीं पहुंची थी, जिसके कारण उसके दरवाजे नहीं खुल सके।

लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद शशि थरूर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। उन्होंने फायर एंड रेस्क्यू कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा, “आप सभी का धन्यवाद। आपने बहुत अच्छा काम किया।”

लिफ्ट में थरूर के साथ 7 लोग फंसे थे

तिरुवनंतपुरम के पीएमजी इलाके में रोटरी क्लब का इवेंट था। जब थरूर लिफ्ट से जा रहे थे तो वह छठी मंजिल पर जाकर रुक गई। थरूर के साथ लिफ्ट में कुल 7 लोग फंसे थे। रेस्क्यू ऑफिसर जितेश कुमार कहते हैं, “जब हम मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि लिफ्ट के अंदर सांसद थरूर भी शामिल हैं। पहले तो हम लिफ्ट की चाबी से लिफ्ट नहीं खोल पाए। बाद में स्प्रैडर मंगाया।

हाइड्रोलिक स्प्रेडर क्या है…

हाइड्रोलिक स्प्रेडर एक हाइड्रोलिक दबाव से चलने वाला स्पेशल रेस्क्यू टूल है। इसका इस्तेमाल फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें उन हालात में करती हैं, जहां किसी व्यक्ति को फंसे हुए स्थान से सुरक्षित निकालना होता है।

emergency hydraulic rescue spreader hydraulic spre 1784305800

इसके आगे दो मजबूत धातु के जबड़े होते हैं। हाइड्रोलिक दबाव की मदद से ये जबड़े धीरे-धीरे फैलते हैं। इससे लिफ्ट का दरवाजा, गाड़ी का दरवाजा, धातु की चादर जैसी चीजों के बीच सुरक्षित जगह बनाई जाती है, ताकि अंदर फंसा व्यक्ति निकल सके।

आमतौर पर इसका इस्तेमाल लिफ्ट का दरवाजा बंद होने पर, सड़क दुर्घटना में कार के दरवाजे जाम हो जाएं, इमारत गिरने के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालना हो और इंडस्ट्रियल हादसों में मेटल के ढांचे खोलने के लिए किया जाता है।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

संसद परिसर में सीढ़ियों से गिरे सांसद शशि थरूर: अखिलेश यादव और सांसदों ने संभाला, गंभीर चोट नहीं आई

gifs341770219210 1784305024

फरवरी 2026 में भी बजट सत्र के दौरान संसद परिसर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर सीढ़ियों से उतरते समय फिसलकर गिर पड़े थे। मौके पर मौजूद सांसदों और कर्मचारियों ने तुरंत उनकी मदद की थी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर मोबाइल फोन पर बात करते हुए संसद भवन परिसर में सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य सांसदों ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें संभाला। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments