Homeअपराध2800KM दूर छिपकर बैठा था भारत का दुश्‍मन, ऑर्डर मिलते ही टांग...

2800KM दूर छिपकर बैठा था भारत का दुश्‍मन, ऑर्डर मिलते ही टांग लाई दिल्‍ली पुलिस, देखता रह गया पाक का दोस्‍त


होमताजा खबरDelhi

2800KM दूर छिपकर बैठा था दुश्‍मन, ऑर्डर मिलते ही टांग लाई दिल्‍ली पुलिस

Last Updated:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अजरबैजान से फरार आरोपी प्रभदीप सिंह उर्फ हैरी को भारत वापस लाया है. आरोपी 358 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित था और विदेश में बैठकर ड्रग नेटवर्क ऑपरेट करने के आरोप हैं. पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने अजरबैजान से भगोड़े अपराधी को अरेस्‍ट किया है.

Crime News: दिल्‍ली से करीब 2800 किमी दूर छिपकर बैठे भारत के एक दुश्‍मन को दिल्‍ली पुलिस टांग लाई है. दिल्‍ली पुलिस का यह ऑपरेशन पाकिस्‍तान के खास दोस्‍त के घर में अंजाम दिया गया है. जी हां, यह मामला इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल के इस ऑपरेशन में आरोपी प्रभदीप सिंह उर्फ हैरी को अजरबैजान की राजधानी बाकू से पकड़ा गया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. 2021 में दर्ज एक बड़े एनडीपीएस के एक मामले में वांछित था. इस मामले में अबतक 358 किलो ड्रग्‍स बरामद की जा चुकी है.

दिल्ली पुलिस ने यह ऑपरेशन सीबीआई के साथ मिलकर अंजाम दिया है. 13 मई को स्पेशल सेल की तीन सदस्यीय टीम आरोपी को बाकू से लेकर दिल्ली पहुंची है. इस टीम में एसीपी विवेक त्यागी, इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार शामिल थे. प्रभदीप सिंह के खिलाफ स्पेशल सेल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज है. इसी एफआईआर के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस के अनुसार आरोपी बाकू से भारत में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को संभाल रहा था.

जांच में सामने आया है कि प्रभदीप सिंह विदेश में बैठे ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह उर्फ नव के लिए काम करता था. नवप्रीत सिंह की आखिरी लोकेशन तुर्की बताई गई है. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं. पुलिस का कहना है कि प्रभदीप भारत में ड्रग कंसाइनमेंट की निगरानी करता था और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचाता था. इस पूरे मामले की शुरुआत 2021 में हुई थी, जब स्पेशल सेल को सूचना मिली कि रिजवान अहमद उर्फ रिजवान कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में बड़ा ड्रग नेटवर्क चला रहा है. इसके बाद 5 जुलाई 2021 को घिटोरनी इलाके में छापेमारी कर रिजवान को 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था.

पूछताछ में पता चला कि वह अफगानिस्तान में बैठे अफगान नागरिक ईशा खान के निर्देश पर काम कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और गुरजोत सिंह को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर दो कारों से 281 किलो हेरोइन और अलग-अलग ठिकानों से 70 किलो हेरोइन व साइकोट्रॉपिक पदार्थ बरामद किए गए थे. जांच के दौरान गुरुग्राम से अफगान नागरिक हजरत अली को भी गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 2 किलो हेरोइन और करीब 100 किलो केमिकल बरामद हुए थे. पुलिस के अनुसार इन केमिकल का इस्तेमाल ड्रग तैयार करने में किया जाता था.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक अफगान नागरिक भी शामिल है. फिलहाल मामले की सुनवाई अदालत में जारी है. वहीं, स्पेशल सेल अब प्रभदीप सिंह से पूछताछ कर पूरे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की बाकी कड़ियों को खंगालने में जुटी है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments