Homeटेक्नोलॉजी36 हजार भारतीय सिम कंबोडिया में एक्टिव: साइबर धोखाधड़ी के लिए...

36 हजार भारतीय सिम कंबोडिया में एक्टिव: साइबर धोखाधड़ी के लिए इन्हीं में से 5,300 कार्ड का इस्तेमाल किया गया


  • Hindi News
  • National
  • ED Uncovers 36,000 Indian SIM Cards Operating From Cambodia In Major Cyber Fraud Network

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कंबोडिया से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान और पंजाब में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। जांच में खुलासा हुआ है कि हजारों भारतीय सिम कार्ड फर्जी तरीके से सक्रिय कर विदेशी नेटवर्क तक पहुंचाए जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल भारत में बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था।

जांच के दौरान एजेंसी ने करीब 2.3 लाख संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। इसमें चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि लगभग 36 हजार भारतीय सिम कार्ड कंबोडिया में सक्रिय थे। इनमें से करीब 5,300 सिम कार्ड सीधे तौर पर भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में इस्तेमाल किए गए। जांच एजेंसियों के अनुसार इन नंबरों के जरिए देशभर में सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

newsroom composite

ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जोधपुर साइबर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की। 5 जून को शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत राजस्थान के किशनगढ़, नागौर और जोधपुर के साथ पंजाब के लुधियाना में कुल सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 14 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

मलेशियाई नागरिकों के जरिए भेजी जाती थीं सिम

ईडी के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। सिम विक्रेता टेलीकॉम कंपनियों की पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) आईडी का उपयोग कर लोगों को नया सिम लेने या मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के बहाने बुलाते थे। कम पढ़े-लिखे और जागरूकता की कमी वाले लोगों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर अतिरिक्त सिम कार्ड भी सक्रिय कर दिए जाते थे। बाद में इन सिम कार्डों को मलेशियाई नागरिकों के जरिए कंबोडिया भेजा जाता था।

2 1781042628

ऐसे चलता था रैकेट

  • फ्री में सिम पोर्ट कराने के लिए लोगों को बुलाते थे।
  • उनके दस्तावेजों पर अतिरिक्त सिम कार्ड सक्रिय कर दिए जाते थे।
  • फर्जी तरीके से सक्रिय सिम मलेशियाई नागरिकों तक पहुंचाए जाते थे। मलेशियाई नागरिकों के जरिए ये सिम कंबोडिया भेजे जाते थे।
  • कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधी इन्हीं भारतीय नंबरों से लोगों को डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरीकों से ठगी करते थे।

————– ये खबर भी पढ़ें…

बेंगलुरु में बुजुर्ग महिला से ₹24 करोड़ की ठगी:5 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; 5 गिरफ्तार

19 1781042775

कर्नाटक के बेंगलुरु में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट और मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर एक बुजुर्ग महिला से करीब 24 करोड़ रुपए ठग लिए। पुलिस ने मुंबई, प्रयागराज और दिल्ली से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बैंक खाते से 60 लाख रुपए भी फ्रीज किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments