Homeट्रैवलLSG और GT में सारा तेंदुलकर किसे कर रहीं सपोर्ट, मजेदार रिएक्शन...

LSG और GT में सारा तेंदुलकर किसे कर रहीं सपोर्ट, मजेदार रिएक्शन से आया जवाब- VIDEO


Cricket

oi-Naveen Sharma

Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार सारा अपने एक साइलेंट रिएक्शन की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में जब फैंस ने उनसे आईपीएल की उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछा, तो सारा का जवाब न देना ही बहुत कुछ कह गया। लखनऊ एयरपोर्ट का उनका वीडियो वायरल हो गया है।

सारा तेंदुलकर को हाल ही में अपनी भाभी सानिया के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसी दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया और एक ऐसा सवाल दाग दिया जिसने सारा को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। उनको पूछा गया कि मैडम आप लखनऊ और गुजरात में किसको सपोर्ट कर रहे हैं।

Sara Tendulkar

इस सवाल को सुनते ही सारा ने कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई। वे शरमाते हुए आगे बढ़ गईं। सारा का यह ‘ब्लशिंग’ वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

यह सवाल जानबूझकर किया गया था। शुभमन गिल के साथ नाम जोड़ने के कारण उनसे गुजरात को लेकर सवाल किया गया। वह लखनऊ सुपर जायंट्स का सपोर्ट करने के लिए ही आई थीं। सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ टीम में हैं, भाभी सानिया भी साथ में थीं, तो जाहिर सी बात है कि वह लखनऊ का सपोर्ट ही करने आई हैं।

मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट्स से यह वीडियो शेयर हो रहा है। सारा तेंदुलकर की मुस्कान इसमें सबसे प्यारी लग रही है। वह सवाल पूछने वालों की तरफ देखते हुए आगे बढ़ जाती हैं। भाभी सानिया के चेहरे पर भी हल्की सी मुस्कान देखने को मिलती है।

अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ ने इस बार अपने साथ शामिल किया है लेकिन खेलने का मौका अब तक नहीं मिल पाया है। सारा और सानिया के जाने का मतलब यह हो सकता है कि उनको इस बार प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाए।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments