Homeअपराधसिर्फ 30 सेकेंड भी नहीं लगे होंगे, कोई सिक्‍योरिटी नहीं आई काम,...

सिर्फ 30 सेकेंड भी नहीं लगे होंगे, कोई सिक्‍योरिटी नहीं आई काम, दे गए ₹16 लाख का झटका


होमताजा खबरDelhi

30 सेकेंड भी नहीं लगे होंगे, कोई सिक्‍योरिटी नहीं आई काम, दिया ₹16 लाख का झटका

Last Updated:

दिल्‍ली के रोहिणी सेक्‍टर तीन में बदमाश सिर्फ 30 सेकेंड के अंदर नेक्‍सन कार पर हाथ साफ कर फरार हो गए. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले का खुलासा है. पुलिस ने कार चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

दिल्‍ली में कार चोरों को नेक्‍सन कार चोरी करने में 30 सेकेंड भी नहीं लगे.

Delhi News: उनको 30 सेकेंड भी नहीं लगे होंगे. सिक्‍योरिटी के नाम पर जो कुछ भी था, सब कुछ बेमानी साबित हुआ. भाई लोग 16 लाख रुपए की झटका देकर चले गए. पूरे मामले का खुलासा इलाके में लगे सीसीटीवी से हुआ है. वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने इस केस के बाबत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. दरअसल, यह मामला दिल्‍ली के रोहिणी सेक्‍टर 3 का है.

रात के करीब 3:54 बजे रहे होंगे. कालोनी के बाहर एक कतार से तमाम कारें पार्क थीं. तभी वहां एक सेडान कार आकर आती है. कार में बैठे बदमाशों की नजर वहां खड़ी एक टाटा नेक्‍सन कार पर टिक जाती है. कार थोड़ा आगे बढ़कर वापस आती है और उससे दो युवक निकलते हैं. दोनों युवकों को नेक्‍सन कार का लॉक तोड़ने में सेकेंड भी नहीं लगता.

दोनों नेक्‍सन कार में सवार होते हैं और 30 सेकेंड के भीतर काम मौके से निकल जाती है. वहीं इस घटना के बारे में तब पता चलता है, जब सुबह कार मालिक घर से बाहर आकर देखते हैं. इस बाबत पीडि़त शख्‍स पुलिस को सूचना देता है. मौके पर पहुंची पुलिस सामने के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब चेक करती है तो वह भी स्‍तब्‍ध रह जाती है.

फिलहाल पुलिस ने कार चोरी का मामल दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस उस कार के बारे में भी पता लगा रहे हैं, जिससे दोनों चोर आए थे. वहीं, इस घटना को देखते हुए सलाह दी गइर् है कि यदि आपकी कार भी घर के बाहर खड़ी होती है तो उसमें स्‍टेयरिंग लॉक, जीपीएस और पार्किंग मोड वाला डैश कैम जरूर लगवाएं.

कहीं ऐसा ना हो कि आप घर के अंदर सोने रहें और चोर आपकी कार पर हाथ साफ कर फरार हो जाए. दिल्‍ली में इस तरह का मामला सिर्फ रोहिणी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दूसरे इलाकों में भी इसी तरह की कार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है्. लिहाजा, किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आपको भी अब अपने स्‍तर पर इंतजामात करने होंगे.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments