Homeट्रैवलनैनीताल से 15 मिनट की दूरी पर छुपी खूबसूरत लोकेशन, जहां का...

नैनीताल से 15 मिनट की दूरी पर छुपी खूबसूरत लोकेशन, जहां का हर नजारा बना देगा दीवाना


Last Updated:

Offbeat Places Near Nainital Aalu Khet: अगर आप नैनीताल की भीड़भाड़ और शोर से थक चुके हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां सिर्फ शांति और पहाड़ों की असली खूबसूरती हो, तो आप आलूखेत आ सकते है. नैनीताल से महज 15 मिनट की दूरी पर छिपा यह छोटा सा स्वर्ग आपको बादलों के ऊपर होने का अहसास कराता है. यहां की घुमावदार सड़कें और घाटियों का वो नजारा, जहां से मुक्तेश्वर तक की पहाड़ियां साफ दिखाई देती हैं, किसी का भी दिल जीत सकती हैं. चाहे सुबह की पहली किरण देखनी हो या शाम की ठंडी हवाओं को महसूस करना है, आलूखेत नैनीताल का वो अनछुआ कोना है जो अब पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. जानिए कैसे आप भी यहां पहुंच सकते हैं.

नैनीताल के पास स्थित आलूखेत एक ऐसी हिडन लोकेशन है, जहां पहुंचते ही आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी स्वर्गिक दृश्य के बीच खड़े हों. चारों ओर फैली हरियाली, दूर-दूर तक दिखती घाटियां और शांत वातावरण इस जगह को बेहद खास बनाते हैं. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून का एहसास कराती है. खासकर सुबह के समय जब हल्की धूप पहाड़ों पर पड़ती है, तो पूरा नजारा अद्भुत नजर आता है.

Alukhet

आलूखेत की सबसे बड़ी खासियत है इसकी लोकेशन है. यह जगह नैनीताल शहर से महज 15 मिनट की दूरी पर स्थित है, जिससे यहां पहुंचना बेहद आसान हो जाता है. अगर आप नैनीताल घूमने आए हैं और भीड़ से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है. यहां तक दोपहिया और चारपहिया दोनों वाहनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है. कम समय में ज्यादा सुकून देने वाली यह लोकेशन पर्यटकों के लिए बेहद खास है.

आलूखेत की एक और खासियत इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है. यहां से गुजरने वाली सड़क नैनीताल को गेठिया से जोड़ती है, जिससे इस लोकेशन तक पहुंचना और भी आसान हो जाता है. यह मार्ग न सिर्फ सफर को सुगम बनाता है, बल्कि नैनीताल से हल्द्वानी और भवाली जानें के लिए एक वैकल्पित रोड की तरह भी उपयोग किया जाता है. जो लोग ड्राइविंग का शौक रखते हैं, उनके लिए यह रास्ता किसी एडवेंचर से कम नहीं है.

आलूखेत की एक और खासियत इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है. यहां से गुजरने वाली सड़क नैनीताल को गेठिया से जोड़ती है, जिससे इस लोकेशन तक पहुंचना और भी आसान हो जाता है. यह मार्ग न सिर्फ सफर को सुगम बनाता है, बल्कि नैनीताल से हल्द्वानी और भवाली जानें के लिए एक वैकल्पित रोड की तरह भी उपयोग किया जाता है. जो लोग ड्राइविंग का शौक रखते हैं, उनके लिए यह रास्ता किसी एडवेंचर से कम नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Alukhet

अगर आप नैनीताल पहुंचकर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो आलूखेत मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए एक बेहतरीन जगह है. सुबह की ताजी हवा और शाम की ठंडी फिजाएं यहां आने वाले लोगों को तरोताजा कर देती हैं. यहां का शांत माहौल आपको मानसिक शांति देता है और दिनभर की थकान को दूर कर देता है. स्थानीय लोग भी अक्सर यहां सैर करने आते हैं, और इस खूबसूरत नजारे का मजा लेते हैं.

aalukhet

आलूखेत से दिखाई देने वाला घाटियों का पैनोरमिक व्यू बेहद आकर्षक है. यहां से आप दूर-दूर तक फैली पहाड़ियों और हरियाली से ढकी घाटियों को एक साथ देख सकते हैं. यह नजारा खासकर उन लोगों के लिए स्वर्ग जैसा है, जिन्हें प्रकृति से लगाव है. यहां खड़े होकर आप घंटों तक इन खूबसूरत दृश्यों को निहार सकते हैं. यह जगह फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी एक बेहतरीन स्पॉट है, जहां हर एंगल से शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं.

Alukhet

आलूखेत सिर्फ सुकून ही नहीं, बल्कि एडवेंचर का भी शानदार अनुभव देता है. यहां से जाने वाली घुमावदार सड़क और प्राकृतिक ट्रेल्स एडवेंचर लवर्स को खासा पसंद आते हैं. जो लोग ट्रैकिंग या नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां का शांत और अनछुआ वातावरण आपको प्रकृति के करीब ले जाता है और एक अलग ही अनुभव देता है.

Alukhet

आलूखेत की सबसे खास बात यहां से दिखने वाले सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे हैं. जब सूरज की पहली किरण पहाड़ों पर पड़ती है, तो पूरा इलाका सुनहरी रोशनी से जगमगा उठता है. वहीं, शाम के समय डूबते सूरज के रंग आसमान को खूबसूरत बना देते हैं. यह नजारे इतने आकर्षक होते हैं कि हर कोई इन्हें अपने कैमरे में कैद करना चाहता है. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.

इस खास लोकेशन से आप आसपास के कई खूबसूरत इलाकों को भी देख सकते हैं. आलूखेत से मुक्तेश्वर, भाबर और ओखलकांडा जैसे क्षेत्रों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. यह दृश्य न सिर्फ आकर्षक है, बल्कि आपको उत्तराखंड की पहाड़ियों की असली खूबसूरती से भी रूबरू कराता है. दूर-दूर तक फैली पहाड़ियों की श्रृंखला और पहाड़ों के बदलते रंग इस जगह को और भी खास बना देते हैं.

इस खास लोकेशन से आप आसपास के कई खूबसूरत इलाकों को भी देख सकते हैं. आलूखेत से मुक्तेश्वर, भाबर और ओखलकांडा जैसे क्षेत्रों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. यह दृश्य न सिर्फ आकर्षक है, बल्कि आपको उत्तराखंड की पहाड़ियों की असली खूबसूरती से भी रूबरू कराता है. दूर-दूर तक फैली पहाड़ियों की श्रृंखला और पहाड़ों के बदलते रंग इस जगह को और भी खास बना देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments