Last Updated:
Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ के कपासन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े चोरी की 7 वारदातों का खुलासा किया है. पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सिंहपुर समेत कई स्थानों पर चोरी करना कबूल किया है.
चित्तौड़गढ़. जिले की कपासन थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद दिनदहाड़े चोरी की 7 वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है. आरोपी ने पूछताछ में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों और चोरी किए गए सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है.
पुलिस के अनुसार, गत 28 सितंबर को सिंहपुर गांव में चोरी की वारदात सामने आई थी. यहां एक परिवार के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर मकान में घुस गए. चोरों ने घर में रखी अलमारी को खंगाला और उसमें रखे चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया. वारदात में करीब आधा किलो चांदी का कंदौरा, चांदी की पायजेब, बिछुड़ियां, अंगूठियां और अन्य जेवरात चोरी होने की बात सामने आई. घटना के बाद पीड़ित की ओर से कपासन थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी.
CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई. जांच के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले. इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस की पूछताछ में आरोपी की गतिविधियों को लेकर कई अहम जानकारी सामने आई.
पूछताछ में 7 वारदातें कबूली
पुलिस के मुताबिक, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनदहाड़े चोरी की 7 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी करने की बात कबूल की है. इसके बाद पुलिस ने इन सभी वारदातों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इन घटनाओं में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं. साथ ही चोरी किए गए आभूषण और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं.
अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ जारी
कपासन थाना पुलिस आरोपी से जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ें