Last Updated:
Insurance Fraud Rajasthan: भीलवाड़ा की गांधी नगर थाना पुलिस ने फर्जी बीमा क्लेम से जुड़े एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि अहमदाबाद निवासी दीपक भाई को इलाज के बहाने भीलवाड़ा लाया गया था. मौत के बाद आरोपियों ने लाखों-करोड़ों रुपए का बीमा क्लेम लेने के उद्देश्य से शव के साथ छेड़छाड़ की और मौत को करंट हादसा दिखाने की कोशिश की. इसके लिए शव की अंगुलियां और पैर तक जला दिए गए. पुलिस ने विश्वास सूरज सैमुअल, भीखा भाई और डालू गाडरी को गिरफ्तार किया है.
Bhilwara Fake Insurance Claim Case (ai generated image)
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की गांधी नगर थाना पुलिस ने फर्जी बीमा क्लेम से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. इन आरोपियों ने लाखों-करोड़ों रुपए का बीमा क्लेम लेने के लिए एक शव के साथ अमानवीय हरकत करते हुए मौत को हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की गई.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि अहमदाबाद निवासी दीपक भाई को इलाज के बहाने भीलवाड़ा लाया गया था. इसके बाद उसकी मौत होने पर आरोपियों ने बीमा क्लेम हासिल करने के इरादे से पूरे मामले को हादसे का रूप देने की साजिश रच डाली. आरोपियों ने शव को इस तरह तैयार किया ताकि मामला करंट लगने से हुई मौत जैसा दिखाई दे.
शव के साथ की गई अमानवीय हरकत
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने शव की अंगुलियों और पैरों को जलाया, ताकि ऐसा लगे कि आदमी की मौत बिजली के करंट से हुई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पूरी घटना बेहद सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया. है इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई.
तीन आरोपी गिरफ्तार
गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में विश्वास सूरज सैमुअल, भीखा भाई और डालू गाडरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है. शुरूवाती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बीमा राशि हासिल करने के लिए मौत को एक्सीडेंट साबित करना चाहते थे. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य फर्जी बीमा क्लेम गिरोह से संबंध तो नहीं है.
अन्य मामलों की भी हो रही है जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से अन्य संदिग्ध बीमा क्लेम मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पुलिस अब बीमा कंपनियों और अन्य एजेंसियों से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
इस मामले की आगे की जांच जारी है
इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. बीमा राशि के लालच में आरोपी इस हद तक जा सकते हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं.
About the Author

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



