Homeअपराधघर में घुसकर मां-बेटी अपहरण मामले में बड़ी कामयाबी, दोनों सुरक्षित मिले...

घर में घुसकर मां-बेटी अपहरण मामले में बड़ी कामयाबी, दोनों सुरक्षित मिले आरोपी गिरफ्तार, खुला पूरा माजरा


Last Updated:

Shivpuri Women Kidnap News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में घर में घुसकर मां और उसकी तीन माह की मासूम बेटी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. बीती रात पुलिस को मां और बेटी सुरक्षित मिल गई. साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में घर में घुसकर मां बेटी को अपहरण

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया था. जहां रात के अंधेरे में 11 बदमाश हाथियारों के साथ घर में घुसकर मां और उसकी तीन माह की मासूम बेटी का कथित अपहरण करके ले गए थे. अब इस मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. बीती रात पुलिस को मां और बेटी सुरक्षित मिल गई. साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई की और महिला और उसकी मासूम बेटी को बादमाशों के चंगुल से सुरक्षित बहार निकाला. हालांकि, अभी कई आरोपी फरारा है और पुलिस उनकी तलाश में हैं.

बता दें कि देर रात मां-बेटी का अपहरण होने का वीडियो सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. करीब 10 से 11 बदमाश हथियारों और लाठी-डंडों के साथ एक घर में घुस गए थे. आरोपियों ने घर में जमकर हंगामा किया और महिला को उसकी बच्ची सहित जबरन उठाकर अपने साथ ले गए थे.

लिव इन पार्टनर ने इस वारदात को दिया अंजाम
इस पूरे मामले में शिवपुरी के एसपी यांग चेन डोलकर भूटिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी में घर में घुसकर मां बेटी को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. बीती रात पुलिस को मां बेटी सुरक्षित मिल गई है. महिला के पुराने लिव इन पार्टनर ने इस वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी शिवपुरी जिले के ही करेरा का रहने वाला है और उसका कुछ दिनों पहले महिला से विवाद हुआ था. इसके बाद महिला अपने माता-पिता के घर रहने आ गई थी.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments