- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने सोना-चांदी समेत कुछ कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार रात नई दरें लागू कर दी। सोने-चांदी से जुड़े कुछ आयातित सामानों पर कस्टम ड्यूटी 4.35% से बढ़ाकर 10%, आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोटे हिस्सों (फाइंडिंग्स) पर 5% आयात शुल्क लगेगा। इस फैसले से विदेश से सोना-चांदी और ज्वेलरी से जुड़ा कच्चा माल मंगाना महंगा हो सकता है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज में 145 साल में पहली महिला प्रिंसिपल

सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने प्रो. सुसान एलियास को संस्थान के 14वें प्रिंसिपल के रूप में चुना है। वे 1 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगी। वे मार्च 2016 से प्रिंसिपल के पद पर काबिज प्रो. जॉन वर्गीज की जगह लेंगी। साल 1881 में स्थापित इस संस्थान में अब तक 13 पुरुष प्रिंसिपल रह चुके हैं।




