Homeअपराधदिल्ली पुलिस में महा-बदलाव! 9 स्पेशल कमिश्नरों का हिला पत्ता, खाकी के...

दिल्ली पुलिस में महा-बदलाव! 9 स्पेशल कमिश्नरों का हिला पत्ता, खाकी के ‘पॉवर सेंटर’ में बड़ी उथल-पुथल


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली पुलिस में महाबदलाव! 9 स्पेशल CP का हिला पत्ता, पॉवर सेंटर में उथल-पुथल

Last Updated:

दिल्‍ली पुलिस ने हुए महाबदलाव के तहत स्‍पेशल सीपी स्‍तर के नौ अधिकारियों की जिम्‍मेदारी बदली गई है. बदलाव की लिस्‍ट में आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्‍तव, एचपीएस धारीवाल और अजय चौधरी का नाम भी शामिल है.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस ने स्‍पेशल सीपी स्‍तर के नौ आईपीएस अधिकारी का तबादला हुआ है.

Delhi police: दिल्‍ली पुलिस में ऊपर के स्‍तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. करीब आधा दर्जन से अधिक सीनियर आईपीएस अधिकारियों की जिम्‍मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है. इस बदलाव में दिल्‍ली पुलिस की शायद ही कोई ऐसी विंग रह गई हो, जिसमें महाबदलाव का असर नहीं पड़ा हो. स्‍पेशल कमिश्‍नर ऑफ पुलिस स्‍तर के जिर नौ आईपीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव हुआ है, उसमें पहला नाम नीरज ठाकुर का है. उन्‍हें स्पेशल सीपी ट्रैफिक डिवीजन से हटाकर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन-2 बनाया गया है.

वहीं, देवेश चंद्र श्रीवास्तव को स्पेशल सीपी क्राइम डिवीजन (परसेप्शन मैनेजमेंट एवं मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार) से हटाकर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 नियुक्त किया गया है. डेविड लालरिनसांगा को स्पेशल सीपी ऑपरेशंस, पीसीआर एवं कम्युनिकेशन पद पर ही बरकरार रखा गया है. मनीष कुमार अग्रवाल को स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) से हटाकर स्पेशल सीपी ट्रैफिक डिवीजन बनाया गया है.

अतुल कटियार बने स्‍पेशल सीपी वेलफेयर डिवीजन

इस तबादला एक्‍सप्रेस में अजय चौधरी का नाम भी शामिल है. उन्‍हें स्पेशल सीपी विजिलेंस डिवीजन से हटाकर स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन नियुक्त किया गया है. वहीं, डेप्‍युटेशन से वापस आए हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को स्पेशल सीपी क्राइम डिवीजन (परसेप्शन मैनेजमेंट एवं मीडिया सेल तथा लीगल डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है. अतुल कटियार को स्पेशल सीपी वेलफेयर डिवीजन (लाइसेंसिंग एवं लीगल डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) से हटाकर स्पेशल सीपी विजिलेंस डिवीजन नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा, विजय कुमार को स्पेशल सीपी आर्म्ड पुलिस से हटाकर स्पेशल सीपी आर्म्ड पुलिस के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. के. जेगदीसन को स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन से हटाकर स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन नियुक्त किया गया है.

आईपीएस अधिकारियों की पूरी ट्रांंसफर लिस्‍ट

अधिकारी का नाम वर्तमान पद नई तैनाती
नीरज ठाकुर स्पेशल सीपी ट्रैफिक डिवीजन स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन-2
देवेश चंद्र श्रीवास्तव स्पेशल सीपी क्राइम डिवीजन (परसेप्शन मैनेजमेंट एवं मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार) स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन-1
डेविड लालरिनसांगा स्पेशल सीपी ऑपरेशंस, पीसीआर एवं कम्युनिकेशन यथावत पद पर बरकरार
मनीष Kumar अग्रवाल स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) स्पेशल सीपी ट्रैफिक डिवीजन
अजय चौधरी स्पेशल सीपी विजिलेंस डिवीजन स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन
हरगोबिंदर सिंह धालीवाल डेप्युटेशन से वापसी स्पेशल सीपी क्राइम डिवीजन (परसेप्शन मैनेजमेंट एवं मीडिया सेल तथा लीगल डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार)
अतुल कटियार स्पेशल सीपी वेलफेयर डिवीजन (लाइसेंसिंग एवं लीगल डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) स्पेशल सीपी विजिलेंस डिवीजन
विजय कुमार स्पेशल सीपी आर्म्ड पुलिस स्पेशल सीपी आर्म्ड पुलिस के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार
के. जेगदीसन स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments