Last Updated:
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के भिठीकला हर्रा टिकरा गांव में 23 वर्षीय हीराबाई की उसके पति प्रदीप अगरिया ने कथित रूप से बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पत्नी को गंभीर हालत में मोटरसाइकिल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया और हादसे की कहानी बताकर फरार हो गया. पोस्टमार्टम में बेहद दर्दनाक खुलासे हुए. फॉरेंसिक जांच में पता चला कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी और उसके शरीर पर 18 गंभीर चोटों के निशान मिले. प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती डाली गई थी तथा सिर पर डंडे से वार कर खोपड़ी तोड़ी गई थी. विशेषज्ञों के अनुसार हमले में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है.
प्रेम विवाह का खौफनाक
अंबिकापुर. अंबिकापुर से लगे के ग्राम भिठीकला हर्रा टिकरा में 14 मई 2026 को एक 23 साल की युवा महिला हीराबाई की उसके पति ने निर्मम हत्या कर दी. परिजनों के अनुसार प्रदीप अगरिया ने पत्नी की बेरहमी से पीटा और जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी ने शव को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों को कहानी सुनाई कि दुर्घटना हो गई है. चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि आरोपी ने अस्पताल में कहा था कि यह एक दुर्घटना है. हालांकि, शार्ट पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच में स्पष्ट तौर पर बर्बरता का खुलासा हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. आरोपी पति फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है.
15 मई 2026 को मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग की टीम ने जब पोस्टमार्टम किया तो ऐसे तथ्य सामने आए कि चिकित्सकों की भी रूह कांप गई. फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. संटू बाग ने बताया कि मृतिका तीन माह की गर्भवती थी. पोस्टमार्टम में पाया गया कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का लगभग 27 सेंटीमीटर लंबा लोहे का रेती घुसाया गया था. सिर पर मोटे लकड़ी के डंडे से किए गए प्रहारों के कारण खोपड़ी की हड्डी टूट चुकी थी. शरीर पर कुल 18 स्थानों पर गंभीर चोटों के निशान थे. जांघों के पास के निशान और अन्य चोटों के आधार पर विशेषज्ञों ने कहा कि संभवतः आरोपी ने लोहे की रेती को अंदर धकेलने के लिए महिला के पेट/जांघों को लात मारी, जिससे गर्भ में मौजूद शिशु की भी मौत हो गई.
मृतिका की पारिवारिक स्थिति
मृतिका सकरिया गांव, लखनपुर निवासी हीराबाई ने भिठीकला हर्राटिकरा, मणीपुर निवासी प्रदीप अगरिया से प्रेम विवाह किया था. दंपति के चार बच्चे हैं. जिनमें से दो जुड़वा जो करीब डेढ़ वर्ष के बताए गए. हीराबाई चौथी बार गर्भवती थी. परिजनों ने बताया कि प्रदीप अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था और पहले भी टांगी से हमले कर उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका है. गांव में उसके आचरण को लेकर कई शिकायतें मौजूद थीं.
बच्चों ने चिल्ला कर मदद की गुहार लगाई
परिजनों के अनुसार वारदात के समय चारों बच्चे घर पर मौजूद थे और उन्होंने चीख कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई पड़ोसी या ग्रामीण मदद के लिए नहीं आया. आरोपी ने मृतक को बाइक में बांधकर अस्पताल पहुंचाया, उस दौरान बच्चों ने लोगों को बताया कि उनकी मां के साथ मारपीट हुई है. यह सूचना मायके पक्ष तक पहुंची और परिजन मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्हें महिला का शव मिला सरगुजा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



