कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। आग की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार आगे कोच नंबर B1 में लगी थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। टीम मौके पर पहुंची हैं। गार्ड ने लोको पायलट को दी आग की जानकारी सूत्रों के अनुसार कुछ सेकेंड में ही आग पूरे कोच में फैल गई। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। ट्रैफिक रोका, कोट काटकर अलग फिलहाल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है। ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा है। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी में आग लगी, दिल्ली-मुंबई रूट बंद: कोटा मंडल में हादसा, स्टेशन पर बजे हूटर्स, एसी कोच में थे 68 पैसेंजर्स – Kota News
RELATED ARTICLES



